डूसू चुनाव में क्या है अपडेट? एबीवीपी और एनएसयूआई ने किए जीत के दावे; एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप
नई दिल्ली:दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव (DUSU) के लिए मतदान जारी है। मतदान प्रक्रिया के बीच अलग-अलग छात्र संगठन अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। वहीं, मतदान के दौरान हल्की झड़प व धक्का-मुक्की की खबरें भी सामने आई हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने डूसू अध्यक्ष और एनएसयूआई नेता रौनक खत्री पर आरोप लगाया कि उन्होंने और उनके साथियों ने नॉर्थ कैंपस में धक्का-मुक्की की, जिससे एक छात्रा चोटिल हो गई।
एनएसयूआई ने एबीवीपी पर धांधली और हेराफेरी का आरोप लगाया
दूसरी ओर, एनएसयूआई ने एबीवीपी के डूसू अध्यक्ष पद के उम्मीदवार का नामांकन रद्द करने की मांग की है। एनएसयूआई का कहना है कि एबीवीपी डूसू चुनाव में धांधली और वोटों की हेरफेर कर रही है। इस बीच, एबीवीपी ने दावा किया कि वे दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में सभी चार सीटें जीतेंगे। एबीवीपी का कहना है कि एनएसयूआई के ईवीएम से जुड़े आरोप बेबुनियाद हैं और यह उनकी हार की घबराहट दिखाता है।



