अन्य राज्य

फर्जी दस्तावेजों पर लाखों का खेल! दिल्ली में साइबर पुलिस ने पर्दाफाश किया लोन रैकेट, सोनीपत से आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: फर्जी दस्तावेजो के सहारे लोगों के नाम पर लोन लेने वाले कथित रैकेट का साइबर नॉर्थ पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में साहिल (36) नाम के शख्स को सोनीपत से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक महिला को भी बाउंड डाउन किया गया है।

साहिल पर क्या है आरोप

दूसरे दस्तावेजों का इस्तेमाल आरोप है कि उसने महिला कारोबारी के पैन कार्ड, जीएसटी, सिग्नेचर और कर उसकी कंपनी के नाम पर 7.30 लाख रुपये का बिजनेस लोन लिया। जांच में आरोपी से जुड़े बैंक खातों में 5.3 करोड़ रुपये से ज्यादा की ट्रांजैक्शन मिली है।

क्या बोलीं डीसीपी

साइबर फ्रॉड की 6 शिकायतें भी इन खातों से जुड़ी मिली हैं। पुलिस ने दो मोबाइल और तीन सिम कार्ड बरामद किए हैं। डीसीपी निहारिका भट्ट ने बताया कि बुराड़ी निवासी एन. सिंह मई 2022 से एक कंपनी की प्रॉपराइटर हैं।

कैसे हुआ मामले का खुलासा

जुलाई 2025 में उन्हें फोन से पता चला कि उनकी कंपनी के नाम पर दिसंबर 2023 में 7.30 लाख रुपये का लोन लिया गया था। शुरुआत में उन्होंने इसे फ्रॉड कॉल समझकर नजरअंदाज कर दिया। जनवरी 2026 में बेटी के एजुकेशन लोन के लिए आवेदन के दौरान पता चला तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मोती नगर में हुई लूट के मामले को भी सुलझाया

वहीं मोती नगर थाना पुलिस टीम ने जखीरा फ्लाईओवर के पास हुई 30 लाख रुपये की लूट की झूठी साजिश का पर्दाफाश करते हुए शिकायतकर्ता कर्मचारी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान परवीन मल्होत्रा (पश्चिम विहार) और परवीन उर्फ प्रेम (बहादुरगढ़, हरियाणा) के रूप में हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button