स्वास्थ्य

5 हेल्थ प्रॉब्लम को महिलाएं न करें Ignore, वक्त रहते न संभला तो डॉक्टर भी नहीं कर पाएगे मदद

 डेस्क: महिलाएं अक्सर छोटी-छोटी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज कर देती हैं, लेकिन यही छोटी बातें आगे चलकर गंभीर बीमारियों का रूप ले सकती हैं। जैसे अचानक वजन बढ़ना या घटना, हमेशा थकान महसूस होना, पेट में सूजन, बालों का ज्यादा झड़ना या बार-बार चक्कर आना – ये सभी लक्षण ऐसे हैं जो शरीर की अंदरूनी गड़बड़ी की तरफ इशारा करते हैं। डॉक्टरों की मानें तो इन संकेतों को शुरुआत में ही पहचानकर सही इलाज करवाया जाए, तो बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है।

बेवजह वजन बढ़ना या घटना

अगर आपका वजन अचानक से बढ़ रहा है या घट रहा है, और इसका कोई स्पष्ट कारण नहीं है, तो यह खतरनाक हो सकता है। यह थायराइड (हाइपोथायरायडिज्म/हाइपरथायरायडिज्म), पीसीओएस या हार्मोनल असंतुलन का संकेत हो सकता है। इसे सिर्फ डायट की गलती मानकर नजरअंदाज न करें।

हमेशा थकान महसूस होना

अगर आप पूरे 7-8 घंटे की नींद लेने के बाद भी हर समय थकी-थकी महसूस करती हैं, तो यह सिर्फ काम की थकावट नहीं हो सकती। यह हार्ट, लिवर, किडनी या खून की कमी (एनीमिया) जैसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है।

सांस फूलना, चक्कर आना, सिरदर्द

लगातार चक्कर आना, सांस फूलना और सिरदर्द जैसी समस्याएं सिर्फ स्ट्रेस की वजह से नहीं होतीं। यह दिल की बीमारियों, ब्लड प्रेशर, आयरन और विटामिन की कमी का संकेत हो सकते हैं। लंबे समय तक इन्हें नजरअंदाज करने से स्ट्रोक या हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ सकता है।

अत्यधिक बाल झड़ना

रोजाना 50-100 बालों का झड़ना सामान्य माना जाता है, लेकिन अगर इससे ज्यादा बाल झड़ रहे हैं या बाल पतले हो रहे हैं, तो यह चिंता का विषय है। बालों का गिरना थायराइड, पोषण की कमी या ऑटोइम्यून डिजीज का संकेत हो सकता है।

लगातार पेट में सूजन (ब्लोटिंग)

अगर आपको अक्सर पेट फूला हुआ लगता है और यह समस्या दो हफ्तों से ज्यादा बनी रहती है, तो यह आम बात नहीं है। खासकर अगर यह अनियमित पीरियड्स, पेट दर्द या संबंध बनाते समय दर्द जैसी समस्याओं के साथ जुड़ी हो, तो यह एंडोमेट्रियोसिस जैसी बीमारी का संकेत हो सकता है।

महिलाएं अपने परिवार और काम के बीच अक्सर खुद की सेहत को पीछे छोड़ देती हैं। लेकिन समय पर अपनी सेहत पर ध्यान देना न सिर्फ जरूरी है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों से बचने का एकमात्र तरीका भी है। अगर आपको ऊपर दिए गए कोई भी लक्षण लंबे समय से महसूस हो रहे हैं, तो बिना देरी के डॉक्टर से संपर्क करें।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या होने पर विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button