महाराष्ट्र

मुंबई में फीनिक्स मॉल के पास फोटो खींच रहे युवक-युवती पर हमला, BJP नेता किरीट सोमैया बोले- ‘मुस्लिम गुंडागर्दी’

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक सार्वजनिक पार्क में फोटो खींच रहे युवक और युवती पर कुछ नाबालिगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि नाबालिग लड़कों ने पहले जोड़े पर भद्दी टिप्पणियां कीं और विरोध करने पर डंडों से उनकी पिटाई शुरू कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने इस मामले में आठ नाबालिगों को हिरासत में लिया है। बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने इस घटना को लेकर आरोप लगाया है कि मुस्लिम कट्टरपंथियों ने हिंदू युवक-युवती पर हमला किया है।

फीनिक्स मॉल के पास हुई घटना

पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार 20 नवंबर को कुर्ला में फीनिक्स मॉल के पास स्थित एक सार्वजनिक गार्डन में हुई। बताया जा रहा है कि युवक और युवती वहां फोटो खींच रहे थे। इसी दौरान 8 से 10 लड़कों के एक समूह ने उन पर भद्दी टिप्पणियां कीं। जब जोड़े ने इसका विरोध किया तो लड़कों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में लड़कों का समूह जोड़े पर डंडों जैसी चीजों से हमला करता दिखाई दे रहा है। युवक को लात-घूंसों से भी पीटा गया। हमलावरों ने कुछ दूर तक सीढ़ियों पर उनका पीछा भी किया। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली।

पुलिस ने 8 आरोपियों को हिरासत में लिया

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जोड़े की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आठ नाबालिगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा। पुलिस ने विभिन्ना धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

किरीट सोमैया ने ट्वीट कर लगाए आरोप

बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि ‘मुस्लिम’ गुंडागर्दी। घाटकोपर के फीनिक्स मॉल के पास कुछ हिंदू युवाओं पर मुस्लिम कट्टरपंथियों ने हमला किया। पुलिस ने बीएनएल की धाराओं 189(2), 189(4), 118(1), 352 और 351(2) के तहत 8 नाबालिगों (कानून के साथ संघर्ष में आए बच्चों) के खिलाफ FIR दर्ज की है। इसके अलावा, 5 बच्चों के माता-पिता को नोटिस जारी किए गए हैं। मैं आज दोपहर 4 बजे उस इलाके का दौरा करूंगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button