राष्ट्रीयउत्तरप्रदेश
BJP ने साधे समीकऱण, OBC मोर्चे में यूपी से 3 अहम नाम

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी अपने समीकरण साधने की कोशिश में है. इसी क्रम में बीजेपी ने ओबीसी मोर्चे के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की है. इसमें यूपी से तीन नाम हैं.
बीजेपी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर यूपी से संगम लाल गुप्ता, डॉ. संगीता बलवंत बिंद और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी राधेश्याम यादव को दी है.



