आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी : 241 रन पर सिमटी पाकिस्तान टीम, अब भारत को जीत के लिए 242 रन की जरूरत

दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का पांचवां मुकाबला खेला जा रहा है। जहां पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 241 रन का स्कोर बनाया। वहीं अब भारत के सामने 242 रनों का टारगेट है। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन साउद शकील ने 62 रन बनाए। जबकि कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 46 रन बनाए। इसके अलावा अंत में खुशदिल शाह ने 39 गेंद में दो छक्कों के दम 36 रन बनाए। वहीं भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट कुलदीप यादव ने 3, हार्दिक पंड्या ने 2 और अक्षर पटेल,शमी और हर्षित पटेल ने 1 विकेट झटका है।
दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का पांचवां मुकाबला खेला जा रहा है। जहां पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 241 रन का स्कोर बनाया। वहीं अब भारत के सामने रनों 242 का टारगेट है।
पाकिस्तान का आखिरी विकेट गिरा
हर्षित राणा ने पाकिस्तान का आखिरी विकेट, खुशदिल को आउट किया। भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 241 रनों पर ढेर कर दिया। खुशदिल ने इस दौरान 39 गेंद में 38 रन बनाए
हारिस राऊफ भी लौटे पवेलियन
मोहम्मद शमी ने पाकिस्तान को 9वां झटका दिया है। उन्होंने हारिस राऊफ को पवेलियन भेजा है। हारिस ने आठ रन बनाए। पाकिस्तान का स्कोर 9 विकेट पर 241 रन है।
पाकिस्तान का 8वां विकेट गिरा
पाकिस्तान को आठवां झटका नसीम शाह के रूप में लगा है। कुलदीप यादव ने उन्हें महज 14 रन पर पवेलियन भेजा। कुलदीप का ये बेहतरीन स्पेल था उन्होंने तीन विकेट अपने नाम कर लिए हैं।
शाहीन शाह अफरीदी भी लौटे पवेलियन
कुलदीप यादव को इस मुकाबले में दूसरी सफलता मिली है। उन्होंने पहले सलमान अली के बाद शाहीन शाह अफरीदी को पवेलियन भेजा है।
पाकिस्तान का छठा विकेट गिरा
कुलदीप यादव को आखिरकार विकेट मिल ही गया। उन्होंने सलमान अली आगा को आउट कर पाकिस्तान को छठा झटका दिया है। सलमान अली आगा इस दौरान 24 गेंदों पर 19 रन बनाए।
200 रन से दूर है पाकिस्तान
40 ओवरों के पाकिस्तान का स्कोर 183/5 है। सलमान 15 और खुशदिल 8 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
पाकिस्तान को पांचवां झटका
रविंद्र जडेजा ने पाकिस्तान को पांचवां झटका दिया है। तैयब ताहिर महज 6 गेंदों में 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पाकिस्तान टीम मुश्किल में दिख रही है। तैयब के बाद खुशदिल साह क्रीज पर आए हैं।
साउद शकील भी लौटे पवेलियन
हार्दिक पंड्या ने पाकिस्तान को चौथा झटका दिया है। उन्होंने साउद शकील को अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराया। साउद शकील ने इस दौरान 76 गेंदों में चार चौकों की मदद से 62 रन बनाए।
अक्षर ने किया रिजवान को क्लीन बोल्ड
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भारत को तीसरा विकेट मिल गया। अक्षर पटेल ने मोहम्मद रिजवान को आउट कर पाकिस्तान को तीसरा बड़ा झटका दिया है। रिजवान ने इस दौरान 77 गेंदों में 46 रन बनाए हैं।
रिजवान-साउद के बीच 101 रन की साझेदारी
पाकिस्तान को मुश्किल वक्त से निकालते हुए रिजवान-साउद के बीच 101 रन की अहम साझेदारी हुई है।
साउद शकील ने जड़ी फिफ्टी
पाकिस्तान के साउद शकील ने अपनी फिफ्टी जड़ी है। उन्होंने 64 गेंदों पर अपना अर्धशतक जड़ा। इस दौरान उन्होंने 4 चौके भी लगाए हैं। 31 ओवर के बार पाकिस्तान स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 137 रन है। रिजवान भी फिफ्टी की ओर बढ़ रहे हैं।
रिजवान-साउद के बीच अहम साझेदारी
पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान और साउद शकील के बीच 70 रन की अहम साझेदारी बन गई है। रिजवान स्पिनर्स के खिलाफ अच्छा खेल रहे हैं। जिस कारण भारत को विकेट की तलाश है।
भारत को विकेट की तलाश
रवींद्र जडेजा गेंदबाजी करने आए हैं ये उनका दूसरा ओवर है। जबकि पाकिस्तान की तरफ से क्रीज पर साउद शकील और मोहम्मद रिजवान डटे हुए हैं। इन दोनों के बीच 52 रन की साझेदारी हो गई है। फिलहाल पाकिस्तान का स्कोर- 99/2
10 ओवर से नहीं लगी बाउंड्री
भारतीय गेंदबाजों का दबदबा जारी है। 20 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। पाकिस्तान का स्कोर 82/2 है। पाकिस्तान ने पिछले 10 ओवर से कोई बाउंड्री नहीं लगाई है। शकील साउद 35 गेंदों में 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। जबकि रिजवान 34 गेंदों में 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पाकिस्तान का स्कोर 63/2
15 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 2 विकेट पर 63 रन है। फिलहाल पाकिस्तान के लिए क्रीज पर मोहम्मद रिजवान (8) और साउद शकील (9) डटे हुए हैं।
भारत के लिए अच्छी खबर, शमी वापस आए
भारत के लिए अच्छी खबर है कि, मोहम्मद शमी वापस मैदान पर आए हैं। दरअसल, उनके काल्फ (पैर की पिंडलियों) में कुछ परेशानी होने के कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था
पाकिस्तान का दूसरा विकेट गिरा
अक्षर पटेल की बेहतरीन फील्डिंग, इमाम उल हक महज 10 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके साथ ही पाकिस्तान को दूसरा झटका लगा है।
चोटिल होने के कारण शमी मैदान से बाहर गए
टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय, मोहम्मद शमी चोटिल होने के कारण बीच मैदान से बाहर चले गए हैं उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर फील्डिंग के लिए आए हैं। हालांकि, अभी पता नहीं है कि शमी कितनी देर के लिए बाहर गए हैं।
दोनों टीमों के कप्तानों का बयान
कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस गंवाने के बाद कहा कि वास्तव में कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने टॉस जीता इसलिए हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच लास्ट गेम की तरह दिख रही है। हमारे पास अनुभवी बैटिंग यूनिट, इसलिए हम जानते हैंकि अगर पिचें धीमी हो जाती हैं तो हमें क्या करने की जरूरत है। टीम से ओवरऑल की आवश्यकता है। बल्ले और गेंद के साथ। आखिरी गेम हमारे लिए आसान नहीं था। आप दबाव में खुद को टेस्ट करना चाहते हैं।
पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। पिच अच्छी लग रही है। एक अच्छा टारगेट रखना चाहते हैं। आईसीसी इवेंट में हर मैच अहम होता है। हम चीजों को सामान्य रखेंगे। खिलाड़ी इन कंडीशन से परिचित हैं, हमने यहां अच्छा किया है और हम आज अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं। हमें अपना आखिरी गेम में हार मिली लेकिन ये अब हमारे लिए अतीत की बात हो चुकी है।



