जरा हट के

चलने में ससुर को हो रही थी मुश्किल, बहू ने कंधे पर बैठाकर कराई यात्रा, लोग बोले- कलयुग की श्रवण कुमार

VIRAL VIDEO: आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल है, जिसे देखकर आपकी आंखें नम हो जाएंगी और दिल में इस बहू के लिए सम्मान दोगुना हो जाएगा. वीडियो में एक बहू अपने बुजुर्ग ससुर को कंधे पर बैठाकर ले जाती दिख रही है. बताया जा रहा है कि ससुर चलने-फिरने में पूरी तरह लाचार हैं. ऐसे में जब उनकी लाठी ने साथ छोड़ दिया, तो बहू खुद उनकी ढाल बन गई और उन्हें अपने कंधे पर उठा लिया. इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस महिला को ‘कलयुग की श्रवण कुमार’ कह रहे हैं और उसके हौसले को सलाम कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी धार्मिक यात्रा के दौरान का है.

सोशल मीडिया पर उमड़ा भावनाओं का सैलाब

ससुर और बहू के इस रिश्ते ने इंटरनेट पर हर किसी को भावुक कर दिया है. लोग इस पर खुलकर अपनी राय रख रहे हैं. मनीष सिंह (@msingh4oct) ने लिखा कि रिश्ते सिर्फ खून के नहीं होते, बल्कि उन्हें निभाने के जज्बे से बड़े होते हैं. इस बहू ने साबित कर दिया कि इंसानियत आज भी जिंदा है. वहीं नीतू यादव (@NituyadavUP) का मानना है कि इतना बड़ा और जिम्मेदारी भरा काम सिर्फ एक महिला ही कर सकती है.

कृष्णा (@Vasudev1_) ने समाज की एक कड़वी हकीकत की तरफ इशारा करते हुए लिखा कि कभी-कभी अपनी खुद की औलाद मुंह मोड़ लेती है, लेकिन दूसरे घर से आई बेटी सहारा बन जाती है. हालांकि, कुछ लोगों के मन में वाजिब सवाल भी हैं. सुकुमारी (@k_kumari22) ने पूछा कि ससुर की इस हालत में उनका बेटा यानी बहू का पति कहां है, उसे इस वक्त पिता के साथ होना चाहिए था. खैर, सवाल जो भी हों, लेकिन इस बहू ने जो किया है, उसने समाज के सामने फर्ज और सेवा की एक मिसाल पेश की है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button