खेल
Asia Cup Rising Stars Tournament : आज वैभव को नेपाल के खिलाफ दिखाना होगा दम

एजेंसियां— दोहा, शुक्रवार को होने वाले एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में जब भारत और नेपाल की टीमें आमने-सामने होंगी, तो भारत की दमदार बल्लेबाजी का सामना नेपाल की स्पिन गेंदबाजी से होगा। नेपाल को उलटफेर करने की उम्मीद है, जिसकी कमान कप्तान संदीप लैमिछाने के हाथों में है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा चुके खिलाडिय़ों और उभरती प्रतिभाओं के बेहतरीन मिश्रण के साथ, इंडिया-ए इस मुकाबले में जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।
अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू और वैभव सूर्यवंशी की मौजूदगी टीम की बल्लेबाजी को मजबूत बनाती है। नेपाल के लिए बड़ी चुनौती भारत की आक्रामक बल्लेबाजी को रोकना होगा।



