अन्य राज्य

कपिल मिश्रा के ऑफिस के पास फायरिंग करने वाला नसीम दुर्रानी मारा गया, D-Company से था कनेक्शन

दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा के दफ्तर के पास फायरिंग करने वाले गैंगस्टर नसीम दुर्रानी पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया गया है. यूपी एसटीएफ, दिल्ली क्राइम ब्रांच और बुलंदशहर पुलिस के एक संयुक्त अभियान में दुर्रानी ढेर हो गया. नसीम दुर्रानी कथित तौर पर दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी से जुड़ा बताया जा रहा है. उसपर बीते 16 नवंबर को दिल्ली के सोनिया विहार में समीर नाम के शख्स की हत्या करने का आरोप था. पुलिस ने उसपर 50,000 रुपये का इनाम भी रखा था. 

गैंगस्टर नसीम दुर्रानी ने मंत्री कपिल मिश्रा के दफ्तर के सामने समीर का मर्डर किया था. जांच में पता चला है कि दुर्रानी का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन भी था. वह छोटा शकील के संपर्क में रह चुका था. छोटा शकील ने साल 2016-17 के समय में छोटा राजन को मारने की सुपारी नसीम दुर्रानी को ही दी थी. इसके अलावा, दुर्रानी पर यह भी आरोप है कि पाकिस्तानी मूल के तारिक फतेह की हत्या की साजिश में भी उसका हाथ था.

बुलंदशहर में नसीम दुर्रानी का एनकाउंटर

बताया जा रहा है कि पुलिस को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली कि गैंगस्टर दुर्रानी यूपी के बुलंदशहर में छुपा हुआ है, नोएडा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की टीम वहां पहुंची. दुर्रानी को पकड़ने के दौरान कई राउंड फायरिंग हुई. इस दौरान पुलिस की ओर से चलाई गई कई गोलियां दुर्रानी को लगीं. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.

जानकारी के मुताबिक, 16 नवंबर को खजूरी खास थाना क्षेत्र के सोनिया विहार इलाके में समीर नाम के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए थे. पुलिस की टीमें मामले की जांच करती रहीं. इसके बाद सीसीटीवी फुटेज से कुछ आरोपियों की पहचान हो सकी. इस हत्या को गैंगवॉर का नतीजा माना गया था.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button