खेल

5 खिलाड़ी जिनकी छुट्टी तय मानी जा रही थी, आईपीएल फ्रेंचाइजी ने रिटेन करके चौंकाया

आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजियों ने रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई बड़े और चर्चित खिलाड़ी शामिल हैं। इसके साथ ही कई ऐसे खिलाड़ियों की रिटेन किया गया है, जिनका प्रदर्शन पिछले सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं था। इसी वजह से माना जा रहा था कि रिलीज कर दिए जाएंगे लेकिन रिटेन कर लिए गए। हम आपको 5 ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।

शार्दुल ठाकुर मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं। टीम ने 13 खिलाड़ियों को रिलीज किया लेकिन उसमें शार्दुल ठाकुर का नाम नहीं है। पिछले सीजन 9 मैचों में उन्होंने 12 विकेट तो लिए लेकिन 12.27 की इकोनॉमी से रन दिए। इसी वजह से उनका रिटेन होने चौंकाने वाला है।

दिल्ली कैपिटल्स ने आकिब नबी को 8.4 करोड़ की बड़ी रकम देकर खरीदा था। पिछले सीजन उन्होंने 5 मैच खेले और एक भी विकेट नहीं ले पाए। उनकी इकोनॉमी भी 11.46 की रही। इसके बाद भी नबी को रिटेन किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया के बेन ड्वारशुइस पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं। उनकी आईपीएल सैलरी 4.40 करोड़ रुपये है। पिछले सीजन उन्हें एक ही मैच में मौका मिला और उन्होंने 4 ओवर में 51 रन दे दिए। टी20 इंटरनेशनल में भी उनकी इकोनॉमी 9 से ऊपर की है।

रमनदीप सिंह भारत के लिए खेल चुके हैं। इसके बाद भी आईपीएल में उनका रिकॉर्ड काफी साधारण है। पिछले सीजन उन्हें सिर्फ 8 मैच में मौका मिला और 16 की औसत और 120 की स्ट्राइख रेट से 87 रन बनाए। 2025 सीजन में उन्होंने 11 मैच में 47 रन बनाए थे।

गुजरात टाइटंस के लिए राहुल तेवतिया फिनिशर का रोल नहीं निभा पा रहे हैं। पिछले सीजन उन्होंने 16 मैचों में 190 रन ही बनाए। उससे पहले 15 मैचों में 99 रन ही उनके बल्ले से निकले। तेवतिया अब गेंदबाजी भी नहीं करते लेकिन वह रिटेन कर लिए गए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button