एक टीका और Cervical Cancer खत्म! लेकिन सही टाइम पर लगवाना जरूरी

डेस्कः अगर आप अभी तक HPV वैक्सीन के बारे में नहीं जानते तो आपको जानना चाहिए क्योंकि हम सबका इस वैक्सीन के बारे में जानना बहुत जरूरी है क्योंकि यह वैक्सीन महिला को सर्वाइकल कैंसर से तो बचाता ही है साथ में कई और भी बीमारियों के खतरे को कम कर देता है जो एचपीवी वायरस के चलते हो सकती है। चलिए विस्तार से समझाते हैं।
HPV वैक्सीन क्या है?
HPV (Human Papillomavirus) वैक्सीन एक टीका है जो एचपीवी वायरस से बचाने के लिए लगाया जाता है। इस वायरस के चलते सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer), जननांग मस्से (Genital Warts) और अन्य कई तरह के कैंसर जैसे गर्भाशय, गले, गुदा और लिंग का कैंसर का हो सकता है।
एचपीवी (HPV)क्या है या एचपीवी वायरस कैसे फैलता है?
एचपीवी (HPV) यानी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (Human Papillomavirus) एक आम वायरल इंफेक्शन है जो यौन संपर्क और त्वचा से त्वचा के माध्यम से फैलता है। ज्यादातर लोग जीवन में कभी न कभी इससे संक्रमित होते हैं लेकिन कई मामलों में शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (Immune System) इसे खुद ही खत्म कर देती है लेकिन कुछ गंभीर मामलों में यह सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer), जननांग मस्से (Genital Warts) और अन्य प्रकार के कैंसर जैसे थ्रोट और एनल कैंसर का कारण बन सकता है।
यौन संबंध (सुरक्षित या असुरक्षित दोनों)
त्वचा से त्वचा संपर्क (यौन अंगों के संपर्क में आने से)
गर्भावस्था के दौरान मां से बच्चे में संक्रमण
HPV वैक्सीन क्यों जरूरी है?
जैसे कि हमने बताया कि HPV वायरस मुख्य रूप से यौन संपर्क के माध्यम से फैलता है। यह शरीर में प्रवेश करने के बाद कई वर्षों तक बिना किसी लक्षण के रह सकता है और धीरे-धीरे कैंसर का कारण बन सकता है इसलिए, इस वायरस से बचने के लिए HPV वैक्सीन लेना बहुत जरूरी है, खासकर महिलाओं के लिए। इससे आप सर्वाइकल कैंसर से खुद का बचाव कर सकते हैं।
90 प्रतिशत तक सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए
HPV वायरस से होने वाली खतरनाक रोगों से बचने के लिए। इसे महिला व पुरुष दोनों को ही लगवाना चाहिए।
HPV वैक्सीन कब और किसे लगवानी चाहिए?
सही उम्र में एचपीवी वैक्सीन लगवाई जाए तो ज्यादा बेहतर है।
आदर्श उम्र: 9 से 14 साल के बीच (लड़के और लड़कियां दोनों)
26 साल की उम्र तक इसे लगवाया जा सकता है लेकिन 45 साल तक कुछ मामलों में डॉक्टर सलाह दे सकते हैं। इसके लिए अपने डाक्टर से ज्यादा जानकारी लें।
HPV वैक्सीन की डोज (Dosage)
डोजः 2 डोज (15 से पहले) और 3 डोज (15 के बाद)
9-14 साल के बच्चों के लिए: 2 डोज (6 महीने के अंतराल पर)
15-26 साल के युवाओं के लिए: 3 डोज (0, 1-2 और 6 महीने पर)
कौन नहीं लगवा सकता?
गर्भवती महिलाएं या किसी गंभीर एलर्जी वाले व्यक्ति, ज्यादा जानकारी स्पैशलिस्ट डॉक्टर से प्राप्त करें।
HPV वैक्सीन कितनी तरह की होती है?
HPV वैक्सीन मुख्य रूप से तीन तरह की उपलब्ध हैं:
गर्दासिल (Gardasil) – HPV के 4 प्रकारों से सुरक्षा देता है।
गर्दासिल 9 (Gardasil 9) – 9 प्रकार के HPV से बचाव करता है।
सर्वारिक्स (Cervarix) – HPV के 2 मुख्य प्रकारों से सुरक्षा देता है।
HPV वैक्सीन के फायदे (Benefits of HPV Vaccine)
सर्वाइकल कैंसर से बचाव
जननांग मस्सों (Genital Warts) से सुरक्षा
अन्य कैंसर (गले, गुदा, लिंग) से बचाव
यौन संचारित रोगों (STD) का खतरा कम
प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है।
क्या यह वैक्सीन सुरक्षित है?
जी हां, यह पूरी तरह सुरक्षित है। HPV वैक्सीन एक सुरक्षित और प्रभावी टीका है, जो गंभीर बीमारियों से बचाव करता है। इसे सही उम्र में लगवाना बेहद जरूरी है, खासकर 9-14 साल की उम्र में, ताकि शरीर को HPV संक्रमण से पहले सुरक्षा मिल सके। अगर आप 26 साल से ऊपर हैं तो डॉक्टर से सलाह लेकर इस वैक्सीन को लगवा सकते हैं। वह आपको डोज कब और कितनी लगवानी है इस बारे में पूरी जानकारी देंगे। आप अपने नजदीकी हैल्थ सेंटर और डॉक्टर क्लीनिक से इस वैक्सीन को ले सकते हैं।
इसके अलावा भी HPV वैक्सीन से जुड़े लोगों के बहुत से सवाल है चलिए उनके बारे में आपको बताते हैं। इनमें से सबसे बड़ा सवाल यह रहता है कि एचपीवी वैक्सीन लगाने पर शरीर में किस तरह के साइड इफेक्ट्स आ सकते हैं तो बता दें कि इस वैक्सीन के बाद
हल्का बुखार या सिरदर्द
इंजेक्शन वाली जगह पर हल्की सूजन या दर्द हो सकता है।
थकान या चक्कर
कुछ लोगों को एलर्जी भी हो सकती है।
क्या शादी के बाद भी HPV वैक्सीन ली जा सकती है?
हां, अगर आपने पहले HPV वैक्सीन नहीं लगवाई है तो शादी के बाद भी इसे डॉक्टर की सलाह से लिया जा सकता है।
क्या HPV वैक्सीन सिर्फ लड़कियों के लिए है?
नहीं! यह लड़के और लड़कियों दोनों के लिए है क्योंकि यह महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाता है और पुरुषों को जननांग कैंसर से बचाने में मदद करता है।


