खेल

आज भारत के लिए करो या मरो मैच, यूएई के खिलाफ जीत दिलाएगी सेमीफाइनल का टिकट

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। इस अहम मुकाबले में इंडिया-ए की सबसे बड़ी चुनौती गेंदबाजी में अनुशासन और निरंतरता बनाए रखने की होगी। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे शुरू होगा। भारत को पिछले मुकाबले में पाकिस्तान-ए के खिलाफ 48 रन से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम को युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

15 वर्षीय वैभव नेपाल के खिलाफ 26 और पाकिस्तान के खिलाफ 11 रन ही बना सके हैं। ऐसे में उनसे बड़ी पारी की अपेक्षा रहेगी। ओपनिंग में उनके साथी अभिषेक शर्मा को अब तक ज्यादातर जिम्मेदारी संभालनी पड़ी है। भारत के लिए मजबूत शुरुआत करना भी बेहद जरूरी होगा। खासकर लक्ष्य का पीछा करते समय बल्लेबाजों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि पिच पर बाद में गेंदबाजों को ग्रिप मिलने लगती है। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में कप्तान तिलक वर्मा को शतक बनाने के बावजूद रन गति बढ़ाने में परेशानी हुई थी।

जीत से सीधे सेमीफाइनल में

यूएई के खिलाफ जीत दर्ज करने पर भारत के तीन मैचों में चार अंक हो जाएंगे और टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी। ऐसे में भारतीय टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में बेहतर प्रदर्शन के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button