रोजगार
रोजगार मेले में 156 अभ्यर्थियों का चयन

देवरिया। फल मंडी चौराहा स्थित राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड के लाइवलीहुड बिजनेस इन्क्यूबेटर में शुक्रवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय के निर्देशन में राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रोजगार मेले में 352 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। छह कंपनियों ने 156 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया है। मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव जेपी जायसवाल एवं उद्यमी विजय कुशवाहा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। रोजगार मेले के संयोजक व राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड के उप प्रबंधक रोहित सिंह और जिला सेवायोजन अधिकारी रोहन अपूर्व सिन्हा ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी।



