स्वास्थ्य

डायबिटीज से लेकर कैंसर तक की बीमारियों के लिए रामबाण है सदाबहार, यहां एक्सपर्ट से जानिए इस्तेमाल का तरीका

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले का तराई इलाका अपनी हरियाली, वनस्पतियों और प्राकृतिक विविधता के लिए जाना जाता है. यहां खेतों, घरों की क्यारियों और आसपास के इलाकों में कई ऐसे पौधे देखने को मिलते हैं, जिनका इस्तेमाल लंबे समय से घरेलू और पारंपरिक चिकित्सा में किया जाता रहा है. इन्हीं पौधों में एक है सदाबहार, अपने नाम की तरह यह पौधा लंबे समय तक हरा-भरा रहता है और इसके फूल भी लोगों का ध्यान आकर्षित करतें हैं.

सदाबहार के फूल गुलाबी, सफेद और अन्य रंगों में दिखाई देते हैं देखने में सुंदर होने के साथ इस पौधे का इस्तेमाल पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में भी किया जाता रहा है. इसके फूल, पत्तियां और जड़ को अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल किया जाता है.

फूल से लेकर पत्तियों तक का होता है इस्तेमाल

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की अधीक्षक डॉ. ऋचा श्रीवास्तव के अनुसार सदाबहार का पौधा पारंपरिक रूप से उपयोगी माना जाता है. इसके फूल, पत्तियां और जड़ का इस्तेमाल अलग-अलग उद्देश्यों के लिए किया जाता रहा है. हालांकि, मात्रा और इस्तेमाल का तरीका व्यक्ति की स्थिति के अनुसार अलग होता है. उन्होंने बताया कि आयुर्वेद में कई वनस्पतियों का इस्तेमाल रोगियों की स्थिति और जरूरत के अनुसार किया जाता है. सदाबहार भी ऐसी ही वनस्पतियों में शामिल है,

सिर दर्द में पत्तियों का लेप

डॉ. ऋचा श्रीवास्तव के मुताबिक पारंपरिक तौर पर सिर दर्द जैसी समस्या में सदाबहार की पत्तियों को पीसकर लेप लगाने से राहत मिल सकती है. हालांकि, लगातार तेज सिर दर्द होने पर केवल घरेलू उपाय पर निर्भर रहने के बजाय चिकित्सकीय जांच कराना जरूरी है. खुजली, कील-मुंहासे, फोड़े-फुंसियों या कीट के काटने पर सदाबहार की पत्तियों का ताजा रस या लेप लगाने का पारंपर रही है. लेकिन हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है, इसलिए लगाने से पहले छोटे हिस्से पर जांच करें और जलन या एलर्जी होने पर तुरंत इस्तेमाल बंद कर दें

डायबिटीज रोगियों के लिए रामबाण

सदाबहार की पत्तियों में अल्कलॉइड पाया जाता है जो शरीर में इंसुलिन बनने को बढ़ावा देने में मदद करता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रह सकता है. सुबह खाली पेट आप सदाबहार के फूल का सेवन कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आप सदाबहार के दो फूल को लेकर साफ पानी में धोकर खाली पेट सेवन करें. सदाबहार की पत्तियों में हाइपोटेंसिव गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में करने में मदद करता है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button