अन्य खबरें

मेले में फिर उठी आग की लपटें, सेक्टर 22 के बाहर लगी आग से 15 टेंट जलकर राख , कोई जनहानि नहीं

Mahakumbh Fire Incident : महाकुंभ मेले में सेक्टर 22 के बाहरी क्षेत्र में चमनगंज चौकी के पास बृहस्पतिवार को एक टेंट में आग लग गई और इसकी चपेट में आकर 15 टेंट जलकर खाक हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (कुंभ) प्रमोद शर्मा ने बताया कि सेक्टर 22 के बाहर चमनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में आज दोपहर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसपर तत्काल कार्रवाई करते हुए आग को बुझाया गया।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल तक पहुंचने के लिए मार्ग नहीं होने से दमकल की गाड़ियों को आने में दिक्कत हुई। हालांकि आग को पूरी तरह से बुझा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई और ना ही कोई घायल हुआ।

शर्मा ने बताया, “ उप जिलाधिकारी (एसडीएम) के मुताबिक, यह टेंट अनधिकृत तौर पर लगाया था। इस आग में 15 टेंट जल गए। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।”

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button