उत्तरप्रदेश

तेज रफ्तार ट्रक ने स्कॉर्पियो में मारी जोरदार टक्कर, सेना के जवान और दो साल के बेटे की मौत, महिला सिपाही घायल

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में तेज रफ्तार ट्रक और स्कॉर्पियो गाड़ी की आमने-सामने हुई भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौत हो गई। दरअसल, छुट्टी से वापस लौटने पर आर्मी मैन शाहजहांपुर में तैनात अपनी पत्नी और बेटे को साथ लेकर स्कॉर्पियो गाड़ी से अपने घर रायबरेली जा रहे थे। रास्ते में गलत साइड से आकर एक ट्रक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। आनन-फानन में हादसे में गंभीर रूप से घायल तीनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने आर्मी मैन और उनके बेटे को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के प्रयास के साथ ही अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

बता दें कि यह भीषण सड़क हादसा हरदोई जिले में बघौली थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ हरदोई हाइवे पर स्थित गोपीपुरवा खजूरमई तिराहा पर हुआ है। रायबरेली निवासी दिल्ली में आर्मी में तैनात राजा सिंह (35) अपनी पत्नी रेशू सिंह और बेटे लक्ष्य प्रताप सिंह (2) के साथ स्कॉर्पियो में सवार थे। हाइवे पर एक ट्रक ने गलत दिशा में जाकर उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में आर्मी मैन, उनके बेटे और पत्नी को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल सीएचसी कछौना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला का उपचार किया जा रहा है।

परिजनों ने बताया कि आर्मी मैन राजा सिंह की पत्नी शाहजहांपुर में पुलिस लाइन में तैनात थीं। राजा सिंह छुट्टी पर घर आए थे और पत्नी को शाहजहांपुर से साथ लेकर रायबरेली जा रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। वहीं स्थानीय पुलिस मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के साथ ही अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button