ज्योतिषी

नमक के इन उपायों से दूर होगी घर की निगेटिव एनर्जी, सुखमय बीतेगा दांपत्य जीवन

हर व्यक्ति को अपने सपनों का घर बनाकर उसको प्यार और लगन से सजाना अच्छा लगता है। घर की हर छोटी-बड़ी चीज को सुनिश्चित किया जाता है कि हर कोना उनकी पसंद के मुताबिक हो। इसके बाद भी घर में आर्थिक तंगी, अकारण तनाव, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां और आपसी मनमुटाव का माहौल बन जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका क्या कारण हो सकता है। इसका एक मुख्य कारण वास्तु दोष भी हो सकता है।

अक्सर लोग घर को अपनी पसंद के मुताबिक बनवाते और सजाते हैं। लेकिन अक्सर लोग वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन नहीं करते हैं, जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। चाहे आप कितनी भी पूजा-पाठ करें, लेकिन घर में वास्तु दोष मौजूद होने पर समस्याएं खत्म नहीं होती हैं। कभी घर में बीमारी डेरा डाल डेती है, तो कभी आर्थिक परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं लेती हैं।

यदि मेहनत करने के बाद भी आपको आर्थिक स्थिरता नहीं मिल रही है। या फिर दांपत्य जीवन में बार-बार विवाद हो रहा है। ऐसे में आप नमक के कुछ साधारण उपाय कर सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो वास्तु दोष को खत्म कर सकते हैं।

निगेटिव ऊर्जा को दूर करने के लिए करें ये उपाय

घर की सफाई करने के दौरान पोंछे के पानी में 3-4 चुटकी नमक मिला कर पोंछा लगाएं। यह घर की निगेटिव एनर्जी को कम करता है और पॉजिटिव एनर्जी का संचार करता है।

स्नान के पानी में नमक और हल्दी डालें

नहाने के पानी में थोड़ा सा नमक और हल्दी मिलाकर नहाना चाहिए। इससे शरीर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। वहीं इस उपाय को करने से अगर किसी ने टोना-टोटका किया हो, तो भी इसका असर खत्म हो जाता है।

लक्ष्मी वास के लिए नमक का उपाय

घर में 5 अलग-अलग जार में नमक भरकर रखें। फिर हर जार में 5 लौंग डालें। इस उपाय को करने से घर में धन और समृद्धि के प्रवाह को बनाए रखता है।

वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए करें ये उपाय

कांच के गिलास में पानी लें और उसमें थोड़ा सा सेंधा नमक घोलें। अब इसको बेडरुम में रख दें। हर तीन दिन में पानी बदलें और गुरुवार या शनिवार से यह उपाय शुरू करें। इस उपाय को करने से पति-पत्नी के बीच विवाद और तनाव को कम करता है।

नमक का यह सरल उपाय घर में न सिर्फ वास्तु दोष को दूर करता है। बल्कि वह नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त कर सकारात्मक माहौल बनाते हैं। इन उपायों को नियमित रूप से करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button