उत्तरप्रदेश

संभल हिंसा : CO पर फायर करने वाला आरोपी सलीम  गिरफ्तार…

Sambhal News, (दानिश अंसारी): उत्तर प्रदेश के संभल में बीती 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी पर गोली चलाने और पुलिसकर्मी से कारतूस लूटने के आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने तमंचे व लूट के कारतूसों सहित गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र ने रविवार को बताया कि 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज चौधरी पर गोली चलाने और पुलिसकर्मी से कारतूस लूटने के आरोपी थाना संभल के अंतर्गत के मोहल्ला नाला के निवासी सलीम को मुखबिर की सूचना पर भूरे की ज्यारत के पास से रविवार को गिरफ्तार किया है। सलीम के पास से पुलिस ने हिंसा के दौरान आरक्षी राजपाल से लूटे गए पांच कारतूस एवं एक तमंचा व नाल में फंसा एक खोखा कारतूस बरामद किए हैं।

सलीम पर गैंगस्टर सहित सात मुकदमे दर्ज हैं। हिंसा के बाद वह दिल्ली के सीलमपुर भाग गया था। वहां मजदूरी कर रहा था। रविवार को समर्पण करने के लिए संभल आया था। पुलिस ने उसे दबोच लिया। संभल में जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर 24 नवंबर को हिंसा भड़क गई थी। पुलिस पर तीन ओर से साजिशन पथराव व फायरिंग की गई थी। इस दौरान फायरिंग में चार लोगों की मृत्यु हो गई थी, जबकि 30 से अधिक अधिकारी व पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। हिंसा में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और सीओ अनुज चौधरी भी घायल हुए थे।

कुल 12 प्राथमिकी दर्ज कराई गई थीं, जिनमें सात प्राथमिकी पुलिस और एक घायल वसीम के स्वजन ने कराई थी। चार मृतकों के स्वजन ने भी अलग-अलग प्राथमिकी कराईं थीं। प्राथमिकी में सांसद जियाउर्रहमान बर्क व विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहैल इकबाल सहित 35 नामजद और 3,750 आरोपित अज्ञात हैं। पुलिस एसपी पर गोली चलाने वाले सहित 51 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। रविवार को सलीम भी हत्थे चढ़ गया।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button