राष्ट्रीय

राजस्थान और गुजरात में भीषण सड़क हादसे, 19 लोगों की मौत

जयपुर। कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 2 बजे एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें बच्चों समेत एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 6 लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर गुजरात के कच्छ जिले में तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है।

कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 2 बजे एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें बच्चों समेत एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 6 लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर गुजरात के कच्छ जिले में तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई।यह घटना रात करीब 2:00 बजे शंभूपुरा गांव के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार ‘क्रूजर’ गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।

जान गंवाने वालों में उषा बाई, सुशीला, कैलाश, सान्वी, सज्जन, अनीता, बाबूलाल, जाह्नवी और माधवी शामिल हैं। घायल हुए 6 लोगों को एम्बुलेंस के जरिए न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

खाटू श्यामजी के दर्शन करके लौट रहे थे श्रद्धालु

गाड़ी में महाराष्ट्र के एक ही परिवार के 15 लोग सवार थे। ये सभी लोग राजस्थान से खाटू श्यामजी के दर्शन करके लौट रहे थे। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, गाड़ी के ड्राइवर की लापरवाही के वजह से ये हादसा हुआ। बताया जा रहा है ड्राइविंग के वक्त उसे झपकी लग गई थी।

कच्छ में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी टक्कर; दुर्घटना में सात लोगों की मौत

गुजरात के कच्छ जिले में तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है।

गुजरात के कच्छ जिले में एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक और कार की टक्कर में सेना के सात परिजनों की जान चली गई, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल थे। पुलिस ने रविवार को बताया कि यह दुर्घटना शनिवार रात करीब 10 बजे हुई। परिवार कच्छ के रण से भुज लौट रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी सात लोगों की मौके पर ही जान चली गई। मृतकों में तीन महीने की बच्ची भी शामिल थी। वाहनों की टक्कर इतनी भीषण थी कि शवों को निकालने में कई घंटे लगे।

उत्तराखंड के गढ़वाल के रहने वाले थे सभी
जानकारी के मुताबिक, सभी मृतक उत्तराखंड के गढ़वाल के निवासी थे और भुज में तैनात सेना कर्मियों के परिवार के सदस्य थे। मृतकों की पहचान सौरभ सिंह नेगी (30), सविता (30), उनकी बेटी सिविका (तीन महीने), राजेश सिंह रावत (35), उनकी बेटी रक्षिता (7), रिंकी गोसाईं (30) और उनकी बेटी वामिका (चार साल) के रूप में हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button