मनोरंजन

‘ग्लोबल पीस ऑनर्स’ में रणवीर सिंह ने सचिन तेंदुलकर को किया सम्मानित, शाहरुख खान की स्पीच ने किया भावुक

मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर ‘ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026’ का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में फिल्म और खेल जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं. इवेंट में रणवीर सिंह ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के साथ कुछ ऐसा किया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया. 

अपनी एनर्जी और मजेदार अंदाज के लिए मशहूर रणवीर ने स्टेज पर सचिन को सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने क्रिकेट के मैदान से जुड़ी एक पुरानी याद शेयर की और बताया कि जब भी सचिन बल्लेबाजी करने उतरते थे, तो करोड़ों भारतीय फैंस बस यही चाहते थे कि वो क्रीज पर बने रहें.

सचिन तेंदुलकर के क्रिकेट के दिनों को याद कर रणवीर सिंह ने कही दिल की बात

‘ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026’ में रणवीर सिंह और सचिन तेंदुलकर एक ही मंच पर नजर आए. इस खास मौके पर रणवीर ने क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी की तारीफ की और उनके खेल से जुड़ी पुरानी यादें ताजा कीं. 

रणवीर ने कहा, ‘उनका एक नाम मास्टर ब्लास्टर है. हम प्यार से उन्हें मास्टर कहते हैं.’ इसके बाद उन्होंने बताया कि जब सचिन बल्लेबाजी करने उतरते थे, तो मैच में चाहे कुछ भी हो रहा हो, हर भारतीय फैन बस यही चाहता था कि सचिन क्रीज पर बने रहें.

एक्टर ने कहा, ‘जब आप बल्लेबाजी करते थे, तो हम सभी यही चाहते थे कि मैच में चाहे कुछ भी हो, बस आप क्रीज पर बने रहें सचिन.’

बच्चों के लिए सचिन के काम की भी की तारीफ

रणवीर सिंह ने सिर्फ सचिन के क्रिकेट करियर की ही तारीफ नहीं की, बल्कि मैदान के बाहर उनके काम को भी सराहा. रणवीर ने कहा, ‘इतने सालों बाद भी आप एक अहम पारी खेल रहे हैं. ये ऐसी पारी है, जिसमें आप बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और उनके सपनों के लिए काम कर रहे हैं.’

शाहरुख खान ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, सुनाई खास शायरी

इस कार्यक्रम में शाहरुख खान भी शामिल हुए. उन्होंने मंच से बेहद भावुक स्पीच दी और देश के वीर जवानों और शहीदों को श्रद्धांजलि दी. किंग खान ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले, पहलगाम आतंकी हमले और दिल्ली धमाकों में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों और शहीद सुरक्षाकर्मियों को याद किया.

इस दौरान शाहरुख ने देश के सैनिकों के जज्बे को सलाम करते हुए मंच से चार भावुक पंक्तियां भी सुनाईं. उन्होंने कहा, ‘जब कोई तुमसे पूछे कि क्या करते हो, तो सीना तानकर कहना कि मैं देश की रक्षा करता हूं. पूछे कि कितना कमाते हो, तो मुस्कुराकर कहना कि 140 करोड़ लोगों की दुआएं कमाता हूं. और अगर फिर भी पूछे कि क्या कभी डर नहीं लगता, तो कहना कि जो हम पर हमला करते हैं, डर उन्हें लगता है.’

शाहरुख ने लोगों को एकता और शांति का संदेश भी दिया. उन्होंने जाति, धर्म और भेदभाव से ऊपर उठने की अपील करते हुए कहा, ‘अगर हमारे बीच शांति है, तो भारत को कोई नहीं हिला सकता.’ इस दौरान बोमन ईरानी और विक्रांत मैसी भी स्टेज पर नजर आए. उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु से भी मुलाकात की.

ग्लोबल पीस ऑनर्स में पहुंचे कई बड़े सितारे

‘ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026’ में फिल्म और खेल जगत की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की. शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, विक्रांत मैसी और टाइगर श्रॉफ समेत कई सितारे इस कार्यक्रम का हिस्सा बने.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button