जरा हट के

जमीन की खुदाई में शख्स को मिला गड़ा मटका, सांप और मेंढ़क, कर रहे थे चमकीली चीज की रक्षा!

पुराने समय में लोगों के पास बैंक की सुविधा तो होती नहीं थी, इस वजह वो अपनी कीमती चीजें किसी खुफिया जगह रख देते थे. बहुत लोग तो जमीन में उन चीजों को गाड़ देते थे, जिससे कोई उसे तलाश न पाए, लेकिन अगर गाड़ने वाले व्यक्ति की मौत हो जाए या फिर वो गाड़ने वाली जगह का पता भूल जाए, तब वो कीमती चीजें वहीं दफन रह जाती थीं. फिर सालों बाद जब कभी उस जगह की खुदाई होती थी, तब वो दूसरों को मिलता था. इस तरह के गड़े धन (Man found hidden treasure viral video) अक्सर लोगों को मिले हैं. हाल ही में एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसे गड़ा धन तो मिला, पर जिस चीज में वो रखा था, उसमें एक सांप और मेंढक भी निकले. ये नजारा काफी चौंकाने वाला है.

इंस्टाग्राम अकाउंट @altindefineavcisi पर कुछ दिनों पहले एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें एक शख्स जमीन की खुदाई करता नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर आजकल ऐसे कई वीडियोज वायरल (Treasure hunting video) होते हैं, जिसमें लोग जमीन की खुदाई करते दिख जाते हैं. ये वीडियोज कई बार फेक होते हैं, लोग खुद से ही सामानों को जमीन के नीचे गाड़ते हैं और खुद ही निकालते हैं. ऐसे में न्यूज18 हिन्दी भी वायरल होने वाले इस वीडियो के सही होने का दावा नहीं करता.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button