महाराष्ट्र

मेरी लड़ाई जारी है… महाराष्ट्र FDA चीफ के ट्रांसफर की उड़ी खबर, IAS ने किया खंडन

मुंबई : महाराष्ट्र फूट एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंडे ने अपने तबादले की खबरों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि नहीं, मेरा FDA से तबादला नहीं हुआ है। असुरक्षित, घटिया, मिलावटी खाने और नकली व घटिया दवाओं के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी है। उन्होंने कहा कि मैं FDA महाराष्ट्र के कमिश्नर के तौर पर काम करता रहूंगा। असुरक्षित, घटिया, मिलावटी खाने और नकली व घटिया दवाओं के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी है।

यह स्पष्टीकरण तब आया है जब महाराष्ट्र सरकार ने रविवार को राज्य की भर्ती संस्था MPSC में बड़े बदलाव के लिए एक समिति बनाई। FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे को समिति का सचिव नियुक्त किया गया।

ऐसे उड़ी तुकाराम मुंढे के ट्रांसफर की खबर

एमपीएससी में बदलाव के लिए महाराष्ट्र सरकार को बनाई गई समिति के अध्यक्ष पूर्व जज दिलीप भोसले हैं। अन्य सदस्यों में IPS अधिकारी लक्ष्मी गौतम, पूर्व IAS अधिकारी गणेश पाटिल और रिटायर्ड जज पी.डी. नाइक शामिल हैं। तुकाराम मुंढे को एमपीएससी बदलाव समिति के सचिव बनाने की घोषणा हुई तो कई लोगों को कंफ्यूजन हो गया कि तुकाराम मुंढे का फिर ट्रांसफर हो गया है। कई ने इसका विरोध किया। वहीं कुछ खाने में मिलावट करनेवाले और ऐसे लोग खुश हुए जिनके खिलाफ एफडीए ने कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर तुकाराम मुंढे के एफडीए कमिश्नर की पोस्ट से ट्रांसफर की खबरें चलने लगीं।

अंग्रेजी और मराठी में की पोस्ट

तुकाराम मुंढे ने खबरों का खंडन करते हुए कहा, ‘नहीं, मेरा एफडीए से ट्रांसफर नहीं हुआ है। मैं FDA महाराष्ट्र के कमिश्नर के तौर पर काम करता रहूंगा। असुरक्षित, घटिया, मिलावटी खाने और नकली व घटिया दवाओं के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी है।’ उन्होंने यह पोस्ट अंग्रेजी और मराठी भाषा में की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button