महाराष्ट्र

IIT Bombay के हॉस्टल में ब्लास्ट के बाद भड़की आग, गैस पाइप फटसे से हुआ धमाका, 5 झुलसे, मची दहशत

मुंबई : बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने बताया कि पवई में IIT बॉम्बे कैंपस के एक हॉस्टल में तेज धमाके से हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी मच गई और छात्रों में दहशत फैल गई। हालांकि पता चला कि घटना सिलेंडर पाइप से गैस लीक होने के बाद हुई। धमाके से आग भड़क गई, जिससे दो नाबालिगों समेत पांच लोग घायल हो गए। इस घटना की जानकारी गुरुवार रात करीब 10:24 बजे राजावाड़ी अस्पताल से मिली। यह घटना IIT बॉम्बे के पवई कैंपस के हॉस्टल नंबर 6 में हुई।

घटना के बाद पुलिस और BMC वार्ड के कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया। राजावाड़ी अस्पताल के संबंधित मेडिकल ऑफिसर (MO) से मिली जानकारी के अनुसार, घटना में पांच लोग घायल हुए। उनमें से चार को बाद में कस्तूरबा अस्पताल भेजा गया, जबकि एक को राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी पांचों की हालत स्थिर बताई गई है।

आईआईटी बॉम्बे के ये छात्र घायल

घायलों की पहचान इस प्रकार है: अंश अहिरवार (12) और तहजीब आलम (9) – जिन्हें कस्तूरबा अस्पताल भेजा गया; ईश्वर सिंह (37) – जिन्हें राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया; शिवकुमार सिंह (34) और अनिलकुमार यादव (23) – जिन्हें कस्तूरबा अस्पताल भेजा गया।

नलघर में फटे सात सिलिंडर

इस बीच, मुलंद ईस्ट के नवघर में आग लगने की एक और घटना सामने आई, जहां निर्माण श्रमिकों के लिए BMC PAP प्रोजेक्ट के तहत बनाए गए G+1 लेबर कैंप में आग लग गई। आशंका है कि आग साइट पर लगी एक छोटी सी आग से शुरू हुई और उसके बाद गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। घटना के दौरान सात गैस सिलेंडर फटे। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, परिसर में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर मौजूद थे और आग बुझाने का काम चल रहा है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मौके पर जरूरी इंतजाम किए गए हैं और आगे की जानकारी जुटाई जा रही है। आगे की जांच अभी जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button