ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जाएगी 3 टी20, 3 वनडे और एक टेस्ट, कंगारू टीम का हुआ ऐलान, 3 कप्तान

सिडनी: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे के लिए अपनी ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीम का ऐलान कर दी है। इस 15 सदस्यीय मजबूत स्क्वाड में अनुभवी तेज गेंदबाज टेलर व्लाएमिनक और डार्सी ब्राउन की अंतरराष्ट्रीय सेटअप में लंबे समय बाद वापसी हुई है। अगले महीने से शुरू हो रहे इस 3 हफ्ते के दौरे में ऑस्ट्रेलिया ए टीम न्यू चंडीगढ़ में 3 T20, मोहाली में 3 वनडे और धर्मशाला में एक 4-दिवसीय टेस्ट मैच खेलेगी।
इंजरी के बाद टेलर व्लाएमिनक का कमबैक
27 साल की तेज गेंदबाज टेलर व्लाएमिनक का करियर अब तक कई गंभीर इंजरी से प्रभावित रहा है। वह अपने कंधे, पैर और घुटने की इंजरी के कारण काफी परेशान रही हैं। 2024 T20 वर्ल्ड कप के दौरान कंधा डिसलोकेट होने के बाद वे बाहर चल रही थीं और इसी कारण अप्रैल में उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी हाथ धोना पड़ा था। अब व्लाएमिनक पूरी तरह फिट होकर भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में जलवा बिखेरने को तैयार हैं। वहीं, 23 साल की डार्सी ब्राउन को T20 वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिली थी, लेकिन वे इस A दौरे पर वापसी करते हुए जूनियर और युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगी।
3 अलग-अलग कप्तान संभालेंगी जिम्मेदारी
इस दौरे पर अलग-अलग फॉर्मेट के लिए तीन अलग-अलग कप्तानों को जिम्मेदारी सौंपी गई है:
- T20 सीरीज कप्तान: निकोल फाल्टम
- वनडे सीरीज कप्तान: तहलिया विल्सन
- 4-दिवसीय टेस्ट मैच कप्तान: राचेल ट्रेनामैन
ऑस्ट्रेलिया ए के भारत दौरे का शेड्यूल
- पहला T20: 12 सितंबर (महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़)
- दूसरा T20: 15 सितंबर (महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़)
- तीसरा T20: 17 सितंबर (महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़)
- पहला वनडे: 20 सितंबर (आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली)
- दूसरा वनडे: 23 सितंबर (आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली)
- तीसरा वनडे: 25 सितंबर (आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली)
- 4-दिवसीय मैच: 29 सितंबर – 2 अक्टूबर (एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला)
ऑस्ट्रेलिया ए का स्क्वाड
डार्सी ब्राउन, मैटलान ब्राउन, निकोल फाल्टम, टेस फ्लिंटॉफ, सियाना जिंजर, चार्ली नॉॉट, अनिका लियारॉयड, केटी मैक, लिली मिल्स, फ्रेंकी निकलिन, हेले सिल्वर-होम्स, राचेल ट्रेनामैन, कोर्टनी वेब, तहलिया विल्सन, टेलर व्लाएमिनक।



