व्यापार

 रेपो रेट पर RBI के फैसले से पहले शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 500 अंक उछला, रुपये मजबूत

नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार में तेजी आई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 500 अंक जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 24,600 अंक के ऊपर पहुंच गया। सुबह 9.17 बजे सेंसेक्स 483.53 अंक यानी 0.62% तेजी के साथ 78,912.48 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 24.90 अंक यानी 0.10% ऊपर 24,639.80 अंक पर पहुंच गया। पिछले सत्र में शेयर बाजार में गिरावट आई थी जबकि उससे पहले लगातार चार सत्र में इसमें तेजी रही थी। इस बीच रुपये डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ खुला। 8 जुलाई के बाद पहली बार रुपये 95 के नीचे 94.92 पर खुला।


कच्चे तेल में बड़ी गिरावट, जोरदार तेजी के साथ खुलेगा शेयर बाजार; एयरटेल और ONGC समेत इन 5 शेयरों पर रहेगी नजर

 शेयर बाजार की शुरुआत आज धमाकेदार हो सकती है क्योंकि गिफ्ट निफ्टी 170 प्वाइंट की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है, साथ ही ग्लोबल मार्केट भी मजबूती के साथ ट्रेड कर रहे हैं। खास बात है कि कच्चे तेल की कीमतें 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे जा चुकी हैं और 78 डॉलर पर हैं। मंगलवार को ब्रेंट क्रूड में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ गई। कच्चे तेल की कीमतों में यह गिरावट भारत की अर्थव्यवस्था और बाजार, दोनों को बड़ी राहत देने वाली है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button