मनोरंजन

भूमि पेडनेकर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर उठाए सवाल तो भड़कीं नेहा भसीन

नई दिल्ली. भूमि पेडनेकर ने नीट पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन पर कुछ ऐसी टिप्पणी की जिसकी वजह से वो विवादों में घिर गईं. एक्ट्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपशब्द का इस्तेमाल करने वाली जेन-जी लड़की को खरी-खोटी सुनाते हुए संस्कारों का पाठ पढ़ाया था. उनके इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने इसपर रिएक्ट किया. भूमि पेडनेकर की पुरानी एक्टिंग कोच ने भी उन्हें फटाकर लगाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था. एक्ट्रेस की एक्टिंग कोच ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा था कि खुद टीचर्स की इज्जत नहीं करने वाली भूमि आज दूसरों को संस्कार और कल्चर का ज्ञान दे रही हैं.

अब सिंगर नेहा भसीना का भी भूमि पेडनेकर पर गुस्सा फूटा. नेहा ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए भूमि पर निशाना साधा. उन्होंने स्टूडेंट प्रोटेस्ट से जुड़े कई पोस्ट शेयर किए और एक पोस्ट में उन्होंने भूमि पेडनकेर पर तीखी टिप्पणी की. सिंगर ने लिखा कि अगर इंसान में हिम्मत न हो तो उसे चुप रहना चाहिए. नेहा ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘भूमि पेडनेकर लॉकअप पर भी स्क्रिप्टेड थी और स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर भी. गुदा नहीं है तो चुप रहना बेस्ट है बहन’.

भूमि पेडनेकर पिछले हफ्ते लॉक अप पर शिरकत करने पहुंची थीं. वो हुमा कुरैशी के साथ जनता की आवाज बनकर आई थीं. भूमि पेडनेकर ने हुमा कुरैशी के साथ लॉक अप पर कुछ ऐसी चीजें की जिसकी वजह से वो एक बार फिर ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं. उनके क्लिप भी वायरल हो रहे हैं जिन्हें लोग ओवर एक्टिंग बताते हुए ट्रोल कर रहे हैं.

Advertisement

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button