बिना एक भी रुपया खर्च किए जर्मनी शिफ्ट हुई ये भारतीय लड़की, बोलीं- ‘विदेश जाने का सपना ऐसे भी पूरा हो सकता है’

Viral Video: विदेश में नौकरी करना और वहां सेटल होना लाखों युवाओं का सपना होता है, लेकिन वीजा, फ्लाइट और वहां रहने के भारी-भरकम खर्चों के डर से कई लोग अपने कदम पीछे खींच लेते हैं. लेकिन क्या हो अगर आपको पता चले कि आप बिना एक भी रुपया खर्च किए अपने सपनों के देश में शिफ्ट हो सकते हैं? जर्मनी में बतौर प्रोडक्ट मैनेजर काम कर रहीं डिजिटल क्रिएटर सिमरन खोखा की कहानी बिल्कुल ऐसी ही है. हाल ही में फेसबुक पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसने विदेश जाने की चाहत रखने वालों को एक नई उम्मीद दी है और कई मिथक तोड़ दिए हैं.
खर्च के डर से 5 मिनट में ही उड़ गई थी खुशी
सिमरन बताती हैं कि जब उन्हें जर्मनी से जॉब का शानदार ऑफर मिला, तो उनकी एक्साइटमेंट महज 5 मिनट ही टिक पाई. इसके तुरंत बाद उनके दिमाग में खर्चों की लंबी लिस्ट बनने लगी. फ्लाइट टिकट, वीजा फीस, रेजीडेंस परमिट, एक्स्ट्रा बैगेज और शुरुआती महीनों में रहने का ठिकाना- ये वो खर्चे हैं जो किसी का भी बैंक बैलेंस बिगाड़ सकते हैं. विदेश शिफ्ट होने में लगने वाले इन तमाम ‘हिडन कॉस्ट’ ने उन्हें कुछ पल के लिए गहरी चिंता में डाल दिया था.
कंपनी के ‘रीलोकेशन पैकेज’ ने किया हैरान
हालांकि सिमरन की यह सारी टेंशन तब हवा हो गई, जब कंपनी ने उन्हें अपना ‘रीलोकेशन पैकेज’ भेजा. सिमरन ने उस ईमेल को दो बार पढ़ा क्योंकि उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था. कंपनी ने उनके शिफ्ट होने का पूरा आर्थिक जिम्मा उठा लिया था. उनकी जेब से जो खर्च हुआ, वह कुछ इस प्रकार था:-
- वीजा फीस: 0
- रेजीडेंस परमिट फीस: 0
- फ्लाइट्स टिकट प्राइस: 0
- रीलोकेशन और एक्स्ट्रा बैगेज चार्ज: 0
- 3 महीने का अकोमोडेशन चार्ज: 0
- ड्राइविंग लाइसेंस सपोर्ट पेय: 0



