मध्यप्रदेश

मोदी कैबिनेट में होगी किसी खास की एंट्री! मुरुगन के इस्तीफे के 10 दिन बाद ही चुनाव की घोषणा, 2 नवंबर तक सस्पेंस

भोपाल: मध्य प्रदेश की रिक्त हुई एक राज्यसभा सीट के लिए चुनाव आयोग ने घोषणा कर दी है। भारत निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को चुनाव कार्यक्रम जारी किया है। इस सीट पर 12 नवंबर को मतदान होगा और इसी दिन शाम 5 बजे मतगणना की जाएगी। एल मुरुगन के केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हुई है। चुनाव की घोषणा होते ही यहां से संभावित दावेदारों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

14 अक्टूबर को मंजूर हुआ था इस्तीफा

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ एल मुरुगन ने 13 अक्टूबर को मंत्री पद और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। 14 अक्टूबर को उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया था। एल मुरुगन के इस्तीफा देने के 10वें दिन ही चुनाव आयोग ने रिक्त सीट पर चुनाव कराने की घोषणा कर दी।

क्या किसी VIP की होगी एंट्री

राज्यसभा के उपचुनाव की घोषणा के साथ ही सियासी अटकलें लगाई जा रही हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसे में महज 10 दिनों के भीतर चुनाव की घोषणा को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि कैबिनेट में शामिल होने वाले किसी खास नेता को राज्यसभा भेजा जा सकता है। वहीं, दूसरी तरह इस तरह की भी अटकलें हैं कि बीजेपी नाम की घोषणा करते समय एक बार फिर से चौंका सकती है। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन करने की आखिरी तारीख 2 नवंबर हैं।

कब तक का होगा कार्यकाल

एल मुरुगन 3 अप्रैल 2024 को मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य बने थे। एल मुरुगन के इस्तीफे के बाद राज्य की राजनीति में राज्यसभा की इस सीट को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। दावेदार माने जा रहे नेता भोपाल से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक संपर्क साधने में जुटे हैं। हालांकि, पार्टी की ओर से अभी किसी नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

क्या दक्षिण भारत के किसी नेता को मिलेगा मौका

एल मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर दावेदार कौन होगा इसका खुलासा बीजेपी की लिस्ट जारी होने के बाद ही होगा। हालांकि माना जा रहा है कि बीजेपी आगामी रणनीति और संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल को ध्यान में रखते हुए दक्षिण भारत के किसी नेता को मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेज सकते हैं। एल मुरुगन से पहले दक्षिण भारत के जार्ज कुरियन भी मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे चुके हैं।

राज्य के किसी नेता को मिलेगा मौका

दूसरी ओर, राज्य के किसी नेता को मौका देकर पार्टी चौंका भी सकती है। फिलहाल सबकी नजर बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व पर है। चुनावी प्रक्रिया को घोषणा के बाद अब उम्मीदवार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही तस्वीर साफ होगी की बीजेपी ने किस रणनीति के तहत उम्मीदवार का चयन किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button