राष्ट्रीय

रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, ‘भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे’

देश में रिजीम चेंज को लेकर चल रही बयानबाजी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बयान दिया है. पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया जहां नए ऑर्डर की तलाश में है कुछ लोग भारत में डिश-ऑर्डर के सपने देख रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘आज जब दुनिया में इतना अव्यवस्था है तब एक मजबूत भारत की तस्वीर दुनिया में जानी चाहिए,  लेकिन ये लोग भारत की प्रतिष्ठा को ही मिट्टी में मिलने पर तुले हुए हैं. ये लोग विदेशों में जा-जाकर भारत को बदनाम करते हैं। विदेशियों से दखल की अर्जी लगाते हैं.’

एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में पीएम मोदी ने इशारों-इशारों में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कांग्रेस को परजीवी करार दिया है. उन्होंने कहा, पता नहीं कब तक कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की लॉचिंग के लिए देश को दांव पर लगाती रहेगी.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button