मध्यप्रदेश
मध्य प्रदेश में महिला ने पति को उतारा मौत के घाट, बेडरूम में गड्ढा खोदकर गाड़ा शव

आलीराजपुर। मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले में पत्नी ने पति की हत्या करने के बाद शव जलाकर कमरे के अंदर ही रखे गए बालू में दफना दिया।
17 दिन से लापता व्यक्ति के शव के अवशेष बरामद कर पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसके अनुसार, पति उसके चरित्र पर संदेह किया करता था। इस कारण विवाद में उसने लाठी से सिर पर वार करके पति की हत्या कर दी।
घटना उदयगढ़ थाना क्षेत्र के आदिवासी बहुल इलाके की है। पिता के लापता होने की सूचना पर गुजरात के राजकोट में रहने वाला उसका बेटा गुरुवार को घर लौटा तो उसे हत्यारोपित मां की बातों से संदेह हुआ।
हालांकि, वह पहले तो वारदात की बात छुपाती रही लेकिन जब बेटे ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना के बारे में बता दिया। घर के पीछे बने कमरे से बालू को हटाया गया तो वहां से अधजले शव के अवशेष बरामद हुए।



