अन्य राज्यराष्ट्रीय

मणिपुर में भड़की हिंसा: सेनापति जिले में दो लोगों की हत्या, उग्रवादियों ने दिनदहाड़े बरसाईं गोलियां

पीटीआई, इंफाल। मणिपुर के सेनापति जिले में शनिवार को उग्रवादियों ने नगा समुदाय के दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हमले में दो लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह हमला नगा-बहुल जिले के कालाजान गांव में दोपहर करीब तीन बजे किया गया।

अधिकारियों ने पहले कहा था कि यह घटना कांगपोकपी जिले में हुई थी। मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने इसे हिंसा का कायरतापूर्ण कृत्य बताया है।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने भी इन हत्याओं की निंदा की और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है।

उन्होंने कहा कि इस साल 60 से ज़्यादा हत्याएं हुई हैं।मृतकों की पहचान राकी माओ और कुमार पौमाई के तौर पर हुई है। इस हमले में घायल अदानी मानियो और आशीहो सानी को सेनापति जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button