राष्ट्रीयअन्य राज्य

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ शुरू, टीम ने पूरे इलाके को घेरा; हाई अलर्ट जारी

 श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हो गई है। अधिकारियों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम ने इलाके में आतंकियों को घेर लिया है।

कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी कि कुलगाम में पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त पार्टी के साथ आतंकियों की मुठभेड़ जारी है। इस बीच, पुलिस ने मंगलवार को सोमवार को हुई एक अन्य मुठभेड़ में मारे गए आतंकी उमर निसार डार के बारे में अहम जानकारियां साझा की हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि उमर निसार डार ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट के साथ मिलकर 11 नवंबर को सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले की साजिश रची थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा साझा किए गए सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, हमले को अंजाम देने से एक दिन पहले यानी 10 नवंबर को उमर निसार डार और लतीफ भट ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए मीर बार, अखरान, हबलिश और किलाम समेत कई इलाकों की रेकी की थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button