जरा हट के

पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाला कौन है दुकानदार? जानिए हर दिन कितनी होती है कमाई

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सामान्य दुकान पर झालमुड़ी खाया। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आइए जानते हैं कि पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाला कौन है।

 पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक सामान्य झालमुड़ी की दुकान पर पहुंचना चर्चा का विषय बन गया है। झारग्राम में व्यस्त रैलियों के बीच पीएम मोदी का काफिला अचानक रुका और सड़क किनारे की एक सामान्य झालमुड़ी की दुकान पर पहुंच गए। दुकानदार के लिए यह पल किसी सपने की तरह था। 

पीएम मोदी को देखकर चौंक गया दुकानदार

पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए दुकानदार से कहा कि भाई, मुझे स्पेशल झालमुड़ी बना कर दो। अचानक सामने देश के प्रधानमंत्री को देखकर दुकानदार हैरान हो गया, लेकिन फिर तुरंत वो अपने काम में लग गया और ताजी झालमुड़ी बनाकर तैयार कर दी।

झालमुड़ी बनाते वक्त दुकानदार ने पीएम मोदी से पूछा सर, प्याज डालूं? इस पर प्रधानमंत्री ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि प्याज तो खाता हूं, लेकिन किसी का दिमाग नहीं खाता। अब पीएम मोदी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। झालमुड़ी लेने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उसके पैसे भी दिए। दुकानदार ने पहले मना किया, लेकिन प्रधानमंत्री के बहुत जोर देने पर उसने पैसे ले लिए। 

झालमुड़ी वाला कौन है? 

वीडियो के वायरल होने के बाज लोग दुकानदार के बारे में जानना चाहता है। दुकानदार का नाम विक्रम साह है, जो मूल रूप से बिहार के गया जिले रहने वाला है। बीते कई वर्षों से वह झारग्राम में छोटी-सी दुकान में झालमुड़ी बेचकर अपने परिवार का गुजारा कर रहा है।

विक्रम ने न्यूज एजेंसी से बातचीत की है। इसमें उन्होंने बताया कि वह सिर्फ नौवीं तक पढ़े हैं। आर्थिक तंगी की वजह से वह आगे पढ़ाई नहीं कर पाए। उन्होंने बताया कि उनकी हर दिन 1000 से 1200 रुपये की कमाई हो जाती है और उसी से उनका घर चलता है। उनके परिवार में माता सुनीता देवी और पिता उत्तम साह हैं।

विक्रम ने कहा कि इस मुलाकात में राजनीति की कोई बात नहीं हुई। प्रधानमंत्री ने सिर्फ परिवार, पढ़ाई और काम के बारे में सामान्य बातचीत की। इस सादगी ने पूरे वाकये को और भी खास बना दिया है। 

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button