मनोरंजन

‘भूत बंगला’ के आगे भी ‘धुरंधर 2’ का क्रेज नहीं हो रहा कम, 5वें मंडे छाप डालें करोड़ो

आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया है. आज तक किसी बॉलीवुड फिल्म ने इतनी धुआंधार परफॉर्मेंस नहीं दी है. इसी के साथ ये पुष्पा 2 के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. वहीं अब पांचवें हफ्ते में भूत बंगला से कड़ी टक्कर के बावजूद ये खूब नोट बटोर रही है. रिलीज के 5वें वीकेंड पर भी इसकी कमाई में उछाल आया था. चलिए यहां जानते हैं ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 33वें दिन यानी 5वें सोमवार को कितना कलेक्शन किया है?

धुरंधर 2’ ने 33वें दिन कितना किया कलेक्शन?
आमतौर पर,  पांचवें हफ्ते तक या तो फिल्में पहुंच नहीं पाती हैं या फिर  आते-आते ज्यादातर ब्लॉकबस्टर फिल्मों की रफ्तार धीमी हो जाती है, लेकिन ‘धुरंधर 2’ एक अलग ही रफ्तार से चल रही है. नई फिल्मों के लिए जगह बनाने के लिए इसके शो की संख्या भी काफी कम हो चुकी है बावजूद इसके इस फिल्म ने पांचवें वीकंड पर बॉक्स ऑफिस पर कमाल का परफॉर्म किया. अब 5वें मंडे को भी इस फिल्म ने नई रिलीज भूत बंगला के आगे करोड़ों में ही कमाई की है.

  • फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 33वें दिन यानी 5वें मंडे को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1.62 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • 33वें दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 13.1 फीसदी दर्ज की गई.
  • इसी के साथ ‘धुरंधर 2’ की भारत में 33 दिनों की नेट कमाई अब 1117.29 करोड़ रुपये हो गई है.
  • धुरंधर 2’ क्या तोड़ पाएगी ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड?  
  • ‘धुरंधर 2’, ‘पुष्पा 2’ (1265.97 करोड़) के घरेलू लाइफटाइम कलेक्शन को पार करने की कोशिश कर रही है ताकि भारत में सभी भाषाओं में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सके. लेकिन भूत बंगला के आने की वजह से अब  धुरंधर 2 के लिए अल्लू अर्जुन की फिल्म को मात देना मुश्किल लग रहा है. क्योंकि इसके लिए धुरंधर 2 को 100 करोड़ से ज्यादा और कमाने होंगे जो अब नामुमकिन है. ट
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button