खेल

जीत की हैट्रिक के साथ प्लेऑफ की तरफ बढऩा चाहेंगे सुपर किंग्स

चेन्नई। इस सीजन की एक निराशाजनक शुरुआत के बाद जीत की राह पर लौटते हुए, पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए प्लेऑफ में जगह बनाने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाने को बेताब होगी। रविवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मैच में उनका मुकाबला सबसे नीचे पायदान पर मौजूद लखनऊ सुपर जायंट््स से होगा। दस मैचों में दस अंकों के साथ सीएसके घरेलू मैदान के फायदे पर भरोसा करते हुए, एक बार फिर अपने शीर्ष क्रम (टॉप ऑर्डर) पर काफी हद तक निर्भर रहेगी, जहां संजू सैमसन जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने दो अद्र्धशतक जरूर बनाए हैं, लेकिन अभी भी वह संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं।

उन्हें अपनी फॉर्म वापस पाने की सख्त जरूरत है, यह सीएसके के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं के लिए बेहद अहम साबित होगा। एलएसजी, जो 10 मैचों में तीन जीत के साथ प्वॉइंट््स टेबल में सबसे नीचे चल रही है, हाल ही में पिछले मैच में मौजूदा चैंपियन आरसीबी के खिलाफ़ मिली जीत से आत्मविश्वास से भरी है। उसके प्लेऑफ़ में पहुंचने की संभावना बहुत कम है, क्योंकि अगर वह बाकी बचे चारों मैच जीत भी लेती है और प्वाइंट््स टेबल में ऊपर चल रही टीमों के मैचों के नतीजे भी उसकी उम्मीद के मुताबिक आते हैं, तब भी नेट रन रेट की भूमिका अहम हो जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button