मनोरंजन

रामायण’ देख रो पड़े रैपर बादशाह, जटायु वाले सीन को बताया अद्भुत, बोले- ‘तालिया बजाने को मजबूर हो जाएंगे’

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की रामायण रिलीज के लिए एकदम तैयार है. मुंबई में मंगलवार को इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग हुई. जहां तमाम बॉलीवुड सितारों ने नमित मल्होत्रा और यश के प्रोडक्शन में बनी फिल्म को देखा. अब रैपर बादशाह का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने इसे बेहतरीन के साथ साथ रूला देने वाली फिल्म बताया.

सिंगर और म्यूजिक कंपोजर बादशाह ने भी रणबीर कपूर की रामायण देख ली है. देखने के बाद उनसे राहा नहीं गया और उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रिव्यू शेयर किया. उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए पोस्ट किया और इसकी कास्ट से लेकर अन्य पहलुओं पर बातचीत की.

रामायण को देख बादशाह क्या बोले

रणबीर कपूर की रामायण देखने के बाद बादशाह ने पोस्ट किया, ‘आप सभी को रामायण देखनी चाहिए. नमित ने इसे बनाया है और हर फ्रेम सांसें थमा देता है. हर केरेक्टर बहुत ही सच्चा और ईमानदार लगता है. इसने मुझे रूला दिया है.’

बचपन से देखते आ रहे हैं, फिर भी क्यों देखनी चाहिए रामायण
इसके आगे बादशाह अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए लिखते हैं, ‘बेशख हम सभी इस कहानी को बचपन से देखते आ रहे हैं. फिर भी फिल्म का अनुभव शानदार है. बैकग्राउंड म्यूजिक बेहतरीन है. रणबीर, साई पल्लवी, रवि दुबे, यश, लारा दत्ता, अरुण गोविल और रकुल…हर किसी ने कमाल कर दिया है.’

किस सीन के कायल हुए बादशाह
बादशाह को रामायण में सबसे बेस्ट जटायु वाला सीन लगा. उन्होंने अपने पोस्ट में इसका जिक्र करते हुए कहा, ‘जटायू वाला सीन तो अविश्वसनीय है. और धरती अंबर थीम वाला पल आने का इंतजार कीजिए… तालियां बजाने पर मजबूर हो जाएंगे.’

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button