खेल

नीरज चोपड़ा इसी महीने फील्ड पर उतरेंगे, अरशद नदीम समेत तीन ओलंपिक चैंपियन से टक्कर

नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में नीरज चोपड़ा ने भारत के लिए जैवलिन थ्रो इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। फाइनल में नीरज ने 85.83 मीटर का बेस्ट थ्रो किया और दूसरे स्थान पर रहे। यह उनका इस सीजन का बेस्ट थ्रो भी था। टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट 28 साल के नीरज अगस्त में एक्शन में नजर आएंगे। वह लुसाने डायमंड लीग के भाला फेंक इवेंट में उतरेंगे।

नीरज चोपड़ा को कड़ी टक्कर मिलेगी

लुसाने डायमंड लीग में भाला फेंक के एक से बढ़कर एक स्टार खिलाड़ी उतरेंगे। नीरज चोपड़ा के अलावा तीन ओलंपिक चैंपियन पाकिस्तान के अरशद नदीम, जर्मनी के थॉमस रोहलर और त्रिनिदाद के केशॉर्न वॉलकॉट होंगे। 2012 के ओलंपिक चैंपियन वॉलकॉट ने पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में भी गोल्ड जीता था। 2016 ओलंपिक चैंपियन रोहलर का बेस्ट थ्रो 93.90 मीटर का है, जो इवेंट में हिस्सा ले रहे किसी भी एथलीट से सबसे ज्यादा है।

आयोजकों ने बयान में कहा, ‘ओलंपिक गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप के पिछले चार संस्करण जीतने वाले जैवलिन के पांच सुपरस्टार, 21 अगस्त को एथलेटिसिमा में एक शानदार प्रतियोगिता के लिए मौजूद रहेंगे।’

रुमेश थरंगा पथिरागे भी उतरेंगे

श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे भी लुसाने डायमंड लीग में हिस्सा लोंगे। वर्तमान सीजन में उनका प्रदर्शन सबसे दमदार रहा है। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता। इस सीजन का सबसे लंबा 92.62 मीटर का थ्रो भी रुमेश ने ही किया है। वह विश्व रैंकिंग में दूसरे नंबर पर हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले दोहा डायमंड लीग में भी वह पहले स्थान पर रहे थे। रुमेश ने क्रिकेट को छोड़कर भाला फेंक में करियर बनाने का फैसला किया था।

लुसाने डायमंड लीग कब होगी?

लुसाने डायमंड लीग में भाला फेंक इवेंट का आयोजन 21 अगस्त को किया जाएगा। नीरज चोपड़ा ने 2022 में 89.08 जबकि 2023 में 87.66 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ लुसाले डायमंड लीग में जीत भी हासिल की थी। 2024 में वह दूसरे स्थान पर रहे थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button