तकनीकी

 Vi का एनुअल प्लान, अनलिमिटेड 4G-5G इंटरनेट और कॉल्स, 288 रुपये पड़ेगा 28 दिनों का खर्च

Vi Unlimited 4G 5G Data Plan: मोबाइल रिचार्ज प्लान काफी महंगे हो चुके हैं। ऐसे में अगर आपको कोई प्लान मिल जाए जो सिर्फ 288 रुपये महीने के खर्च में अनलिमिटेड 4G-5G डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दे, तो कैसा रहेगा? दरअसल ऐसा ही प्लान Vi ने पेश किया है, जो कि एक एनुअल प्लान है। यह 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।

वैसे इस प्लान की कीमत 3749 रुपये है और इसमें 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और 4G-5G डेटा मिल जाता है। इस लिहाज से आपको साल भर के लिए 28 दिनों का इंटरनेट और कॉलिंग सिर्फ 288 रुपये में मिल जाते हैं।

  • अगर आप Vi के यूजर हैं, तो आप 3749 वाला एनुअल प्लान रिचार्ज करवा सकते हैं।
    इसमें आपको 365 दिन की वैलेडिटी मिलेगी।
  • इसके अलावा हर 28 दिनों के लिए आपको अनलिमिटेड 4G और 5G इंटरनेट डेटा मिलेगा।
  • इस डेटा पर 300GB की लिमिट होगी लेकिन हर 28 दिनों के बाद यह लिमिट रीसेट हो जाएगी और आप फिर अगल 28 दिनों के लिए बिना डेली लिमिट के अनलिमिटेड इंटरनेट चला पाएंगे।
  • ऐसे में प्लान की कीमत और 28 दिनों की साइकिल के लिहाज से यह प्लान सिर्फ 288 रुपये महीने का ही पड़ता है, जो कि बाकी दूसरे प्लान्स से काफी सस्ता है।
  • इसके अलावा इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग भी पूरे 365 दिनों के लिए मिल जाती है।
  • यह प्लान भारत के सभी टेलीकॉम सर्किलों में उपलब्ध है।​
  • इस प्लान में 4G और 5G दोनों ग्राहकों को फायदा मिलेगा। इसका एक कारण यह भी है कि Vi फिलहाल पूरे देशभर में 5G सर्विस नहीं देती।
  • ऐसे में अगर आप 5G कवरेज वाले एरिया में होंगे, तो 5G इंटरनेट मिलेगा और 4G नेटवर्क वाले एरिया में 4G इंटरनेट इस्तेमाल किया जा सकेगा।
  • अगर आप साल भर के लिहाज से सस्ता पड़ने वाला प्लान तलाश रहे हैं, जिसमें इंटरनेट के इस्तेमाल पर कोई डेली लिमिट न हो, तो ये प्लान आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
  • जहां मथली प्लान में आमतौर पर किसी ना किसी OTT प्लान का सब्सक्रिप्शन मिल जाता है, वहीं इस प्लान के साथ कोई OTT सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता।
  • यही वजह है कि इस प्लान को काफी सस्ता बनाया जा सकता है।
  • अगर आप OTT सब्सक्रिप्शन भी चाहते हैं, तो आप Add On के तौर पर OTT प्लान ले सकते हैं या फिर वे एनुअल प्लान खरीद सकते हैं, जो कि OTT सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं।
  • इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। वहीं जिन्हें सिर्फ कॉलिंग, इंटरनेट और SMS से मतलब है, वे इस प्लान को रिचार्ज करवा सकते हैं।​

  

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button