अन्य राज्य

दिल्ली में मानसून सुस्त, उमस बरकरार; 5 दिन तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं

दिल्ली-एनसीआर में मानसून कमजोर पड़ गया है और फिलहाल इसकी रफ्तार बढ़ने के आसार नजर नहीं आ रहे है. मानसून देरी से पहुंचने के बाद अब उसकी कमजोर सक्रियता लोगों को बारिश के लिए तरसा रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज बुधवार (15 जुलाई) को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. इस दौरान अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.  

IMD के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल बारिश के बहुत कम आसार है. हालांकि, कुछ इलाकों में बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. इस दौरान पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 15-20 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है. 

अगले 5 दिन तक नहीं बदलेगा अधिकतम तापमान 

विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक दिल्ली में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है. मानसून ट्रफ फिलहाल दिल्ली के ऊपर सक्रिय नहीं है और इसी कारण बारिश की संभावना बहुत ही कम है. हालांकि, 18-19 जुलाई के आसपास हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन तब तक लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा.

IMD के अनुसार, बुधवार (14 जुलाई) को दिल्ली का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.   

कैसा रहा पिछले 24 घंटों कामौसम?

पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई. पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ. इस दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24-29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.

पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम दिशा से हवाएं चलीं, जिनकी गति 15-20 किमी/घंटा रही. वहीं, पालम में हवा की गति दोपहर एक बजे 33 किमी/घंटा तक पहुंच गई. इस दौरान अधिकतम आर्द्रता 76 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 47 प्रतिशत दर्ज किया गया.  

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button