खेल

Asian Para Games 2026 Live: दीप्ति ने जीता गोल्ड तो टेबल टेनिस में हुई मेडल्स की बौछार, भारत ने की दिन की मंगल शुरुआत 

नई दिल्ली। एशियन गेम्स में दमदार खेल दिखाने के बाद भारत ने पैरा एशियाई खेलों के पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय दल ने कुल 11 मेडल अपने नाम किए हैं। इसमें चार गोल्ड, पांच सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारत के रिंकू ने जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

Asian Para Games Updates: रेणुका सालावे हारकर बाहर

जूडो में भारत की रेणुका सालावे महिलाओं के जे1 70 किलोग्राम भारवर्ग में हारक बाहर हो गईं। उन्हें जापान की अत्सुमी निशिमुरा ने मात्र 58 सेकंड में इप्पोन से हरा दिया।

19 Oct 20268:17:07 PM

Asian Para Games Live 2026: मनीषा और प्रमोद ने बनाई मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में जगह

पैरा-बैडमिंटन में मनीषा रामदास और प्रमोद भगत की भारतीय जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स एसएल3-एसयू5 क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड के सिरिपोंग टीमारोम और चनिदा श्रीनावकुल को 21-15, 21-14 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

19 Oct 20268:15:31 PM

Asian Para Games Updates: आर्चर हरविंदर सिंह क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

भारतीय पैरा तीरंदाज हरविंदर सिंह ने पुरुषों के रिकर्व राउंड ऑफ 16 में चीनी ताइपे के ली बिंग-यू को 6-0 से हरा दिया। उन्होंने पूरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। अलग-अलग सेटों में 27, 27 और 25 अंक हासिल करते हुए उन्होंने एक आसान जीत दर्ज की और क्वार्टर फाइनल में  जगह बनाई। 

19 Oct 20268:08:33 PM

Asian Para Games: सुजीत मंडलमकुनाथ 100 मीटर के फाइनल में पहुंचे 

सुजीत मंडलमकुनाथ ने पुरुशों की 100 मीटर टी13 की हीट 2 में 11.75 सेकंड का समय निकालकर पांचवां स्थान हासिल किया और फाइनल में  जगह पक्की कर ली।

19 Oct 20268:06:26 PM

दीप्ति ने जीता गोल्ड तो टेबल टेनिस में हुई मेडल की बौछार, भारत ने की दिन की शानदार शुरुआत 

19 Oct 20268:05:24 PM

Asian Para Games 2026: प्राची पांडे ने दिलाया एक और ब्रॉन्ज 

पैरा टेबल टेनिस में भारत को एक और खुशखबरी मिली है। प्राची पांडे ने महिला सिंगल्स क्लास 6 पैरा टेबल टेनिस इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। सेमीफाइनल में उन्हें इराक की अल-दयेनी नजला से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। इराकी खिलाड़ी ने यह मुकाबला 11-9, 11-2, 11-8 से जीता।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button