राष्ट्रीयअन्य राज्य

पंजाब में नौ मजदूरों की मौत: संगरूर में भीषण सड़क हादसा, मौके पर 23 मनरेगा लेबर कर रहे थे काम

घटना के वक्त करीब 23 महिला और पुरुष मजदूर सड़क निर्माण कार्य में जुटे हुए थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित और बेहद तेज रफ्तार कार ने वहां काम कर रहे मजदूरों को कुचल दिया।

पंजाब के संगरूर स्थित लहरागागा-जाखल मार्ग पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में नौ मनरेगा मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक घटना लहरा के गांव अलीशेर और चोटियां के नजदीक हुई।

मौके पर 23 मजदूर कर रहे थे काम
जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त करीब 23 महिला और पुरुष मजदूर सड़क निर्माण कार्य में जुटे हुए थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित और बेहद तेज रफ्तार कार ने वहां काम कर रहे मजदूरों को कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि मरने वालों ने अधिकतर महिला मजदूर हैं। फिलहाल इनकी पहचान नहीं हुई है।

घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। सभी गंभीर रूप से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button