अन्य राज्य

‘इतनी भयानक हत्या..’. ताहिर हुसैन की सजा पर बोले मनोज तिवारी

दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने शुक्रवार को 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाते हुए पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई. इस फैसले पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने प्रतिक्रिया दी.

उन्होंने कहा, “2020 के दिल्ली दंगे मेरे संसदीय क्षेत्र में हुए थे. आज दिल्ली दंगों के मास्टरमाइंड ताहिर हुसैन और उसके साथियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. मैं इसे न्याय की जीत मानता हूं.उन्होंने आगे कहा, “आम आदमी पार्टी के पार्षद रहते हुए उसने इतनी भयानक हत्या की और इतने बेरहम दंगे भड़काने की साजिश रची.”

मनोज तिवारी ने आगे कहा, “आज AAP नेताओं को आगे आकर माफी मांगनी चाहिए कि उन्होंने पार्षद के तौर पर कैसे लोगों को चुना था. ताहिर हुसैन और उसके साथियों को उम्रकैद की सजा सुनाने के कोर्ट के फैसले से न्याय व्यवस्था में भरोसा बढ़ा है. हालांकि, जिन्होंने दिल्ली दंगों को अपनी आंखों से देखा था, उन्हें और भी कड़ी सजा की उम्मीद थी, लेकिन इससे बहुत संतुष्टि मिली है. न्याय की जीत की शुरुआत हो गई है.”

मृत्यूदंड की मांग पर क्या बोले मनोज तिवारी?

दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्या की गई थी. मृतक के परिवार द्वारा मौत की सजा की मांग की जा रही थी. इस पर मनोज तिवारी ने कहा, “परिवार ही नहीं उस इलाके के सभी लोगों को यह उम्मीद है कि इसमें मृत्यूदंड होना चाहिए, क्योंकि दिल्ली दंगे ने 53 लोगों की जान ली. यह सब सुनियोजित अपराध के तहत किया गया. ताहिर हुसैन ने यह सब कुछ रचा.”

उन्होंने आगे कहा, “जैसे आईबी ऑफिसर की हत्या हुई, किसी तरह बर्बर तरीके से अंकित शर्मा को मारा गया, किस तरह पूरी तैयारी से छतों पर बोतलों में बम तैयार किए गए, पत्थर रखे गए.” सांसद ने कहा, “जब हम परिवार से मिलने गए थे तो उनका दुख देखकर कोई शब्द नहीं था. निश्चित रूप से उनकी अपेक्षा जायज है.”

मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी को लेकर क्या कहा?

मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी पर कहा, “उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोगों से आम पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी को इस पर माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने ताहिर हुसैन को पार्षद का टिकट दिया था. उसे ताकत दी थी. जिसने इतना बड़ा दंगा करवाया और जुर्म किए.”

दूसरी तरफ, सजा के ऐलान के बाद कोर्ट से बाहर पत्रकारों से बात करते हुए ताहिर हुसैन ने सिर्फ इतना ही कहा कि हाईकोर्ट से हमें इंसाफ मिलेगा. कोर्ट ने 13 जुलाई को इस मामले में सुनवाई पूरी करने के बाद ताहिर हुसैन, नाजिम, कासिम, जावेद और अनस को हत्या और अन्य गंभीर धाराओं में दोषी करार दिया था.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button