छत्तीसगढ़

नगरीय निकाय चुनाव : नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने आगामी नगरीय निकाय चुनावों के लिए प्रदेश चुनाव टोली की घोषणा की है। गठित चुनाव टोली मे संतोष पाण्डेय – प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद, अखिलेश सोनी – भाजपा प्रदेश महामंत्री, भूपेन्द्र सवन्नी – अध्यक्ष राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा), सौरभ सिंह – अध्यक्ष खनिज विकास निगम, किशोर राय – प्रदेश संयोजक नगरीय निकाय प्रकोष्ठ, प्रफुल विश्वकर्मा – अध्यक्ष लौह शिल्पकार विकास बोर्ड और पंकज कुमार झा – मीडिया सलाहकार को शामिल किया गया है। टोली के पदेन सदस्य के रूप में सुनील पिल्लई – भाजपा आईटी सेल प्रदेश संयोजक, मितुल कोठारी – भाजपा सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक और हेमंत पाणिग्रही – भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक शामिल किया गया है।
इसी प्रकार आगामी नगरीय निकाय चुनावों और उपचुनाव के मद्देनजर प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की सूची घोषित की गई है : रायगढ़ जिला की नगर पंचायत तमनार के लिए लखनलाल साहू को प्रभारी और श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव व जोगेश लाम्बा को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। धमतरी जिला की नगर पंचायत बड़ी करेली में शशि पवार को प्रभारी और अरूण सार्वा व श्रीमती ज्योति चंद्राकर सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला की नगर पंचायत बिलाईगढ़ में केवल अध्यक्ष पद के उपचुनाव हेतु केदार गुप्ता को प्रभारी और चन्द्रकुमार पटेल व श्रीमती अल्का चंद्राकर को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button