खेल

कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव की चांदी, 199 KG वजन उठाकर जीता सिल्वर मेडल

एजेंसियां— ग्लासगो, भारत की युवा वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कमाल कर दिया है। कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार हिस्सा लेने वाली ज्ञानेश्वरी ने सोमवार को महिलाओं के 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने स्नैच और क्लीन एंड जर्क कैटेगरी में कुल 199 किग्रा वजन उठाया। 23 वर्षीय ज्ञानेश्वरी का फाइनल में स्नैच में पहला अटेम्प्ट 82 किग्रा का था। उन्होंने दूसरे प्रयास में 82 किग्रा उठाया। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की ज्ञानेश्वरी का तीसरा अटेम्प्ट 88 किग्रा का रहा। वहीं, भारतीय एथलीट का क्लीन एंड जर्क में पहला अटेम्प्ट 103 किग्रा का था। उनका दूसरा प्रयास में 107 किग्रा रहा। ज्ञानेश्वरी ने आखिरी अटेंप्ट में 111 किग्रा उठाया।

यह उनका क्लीन एंड जर्क में पर्सनल बेस्ट है। नाइजीरिया की ओनोमे दीदीह ने गोल्ड पर कब्जा जमाया। दीदीह ने 110 किग्रा क्लीन एंड जर्क के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ा। दीदीह ने कुल 206 किग्रा वजन उठाया। उनका स्नैच में बेस्ट 93 किग्रा था। दीदीह और ज्ञानेश्वरी में सात किग्रा का अंतर रहा। कनाडा की वेटलिफ्टर रेबेका ग्रौल्क्स ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। उन्होंने कुल 176 किग्रा वजन उठाया

सचिन सिवाच क्वार्टर फाइनल में

दुनिया के पांचवें नंबर के मुक्केबाज सचिन सिवाच ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों के 60 किग्रा भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। राउंड ऑफ 16 के एक रोमांचक मुकाबले में सचिन ने इंग्लैंड के विलियम हेविट को स्प्लिट फैसले से पछाड़ दिया। अपनी इस जीत के साथ वह पदक के और करीब पहुंच गए।

बिंदियारानी ने 58 किग्रा में जीता कांस्य पदक

ग्लासगो। भारत की बिंदियारानी देवी ने भारोत्तोलन के महिला 58 किग्रा में कांस्य पदक जीता। बिंदियारानी ने स्नैच में 87 किलो और क्लीन एंड जर्क में 112 किलो वजन उठाया। इसके साथ ही उन्होंने कुल 199 किलो वजन उठाया।

साजन प्रकाश 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के फाइनल में

ग्लासगो। भारत के अनुभवी तैराक साजन प्रकाश ने पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। साजन ने हीट-2 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1:58:59 सेकंड के समय के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। तीनों हीट्स को मिलाकर उनका समय सातवां सबसे तेज रहा, जिसके दम पर उन्होंने सीधे फाइनल का टिकट कटाया।

स्वातिक पाटिल पैरा स्विमिंग के फाइनल में

भारत के पैरा तैराक स्वातिक पाटिल ने मेंस 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक एसबी9 स्पर्धा के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। स्वातिक ने अपनी हीट में 1:15.85 सेकंड का समय निकालकर चौथा स्थान हासिल किया और सीधे फाइनल के लिए क्वॉलिफाई किया।

तेजस शिर्से 110 मीटर हर्डल्स के फाइनल में

भारत के एथलीट तेजस अशोक शिर्से ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 110 मीटर हर्डल्स के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। तेजस ने राउंड-1 की अपनी हीट में 13.76 सेकंड का बेहतरीन समय निकालते हुए तीसरा स्थान हासिल किया और मेडल रेस के लिए सीधे क्वॉलिफाई किया। उनकी इस दमदार दौड़ से भारत की हर्डल्स रेस में पदक की उम्मीदें बरकरार हैं।

श्रीशंकर फाइनल में

भारत के लॉन्ग जंप के एथलीट मुरली श्रीशंकर फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वॉलिफाइंग राउंड के दौरान अपनी पहली ही कूद में 8.01 मीटर दूरी तय कर श्रीशंकर ने फाइनल में जगह बनाई। 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में श्रीशंकर ने सिल्वर मेडल जीता था। फाइनल के लिए क्वॉलिफाई करने के लिए आठ मीटर की दूरी तय करनी थी।

बेटियों ने फिर बढ़ाया भारत का मान, ईशा सिंह ने स्वर्ण और मनु भाकर ने कब्जाया कांस्य पदक

एजेंसियां— हांगझोऊ (चीन), भारत की बेहतरीन पिस्टल निशानेबाज ईशा सिंह और मनु भाकर ने यहां आईएसएसएफ विश्व कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन में महिलाओं की 25मी पिस्टल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमश: स्वर्ण और कांस्य पदक जीते। ईशा ने फाइनल में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 40 हिट के साथ स्वर्ण पदक पक्का किया, जबकि पेरिस 2024 में दो ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ने कड़े मुकाबले का सामना करते हुए एक अहम शूट-ऑफ जीता और 28 हिट के साथ कांस्य पदक हासिल किया। भारतीय टीम ने क्वॉलिफिकेशन राउंड में ही अपनी छाप छोड़ दी थी।

मनु भाकर 586-203 के शानदार स्कोर के साथ क्वॉलिफाइंग स्टैंङ्क्षडग में टॉप पर रहीं, जबकि ईशा सिंह 585-183 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं और आसानी से आठ निशानेबाजों वाले फाइनल में जगह बनाई। एशियाई खेलों की पूर्व स्वर्ण पदक विजेता राही सरनोबत ने 582-163 का स्कोर किया, जबकि सिमरनप्रीत कौर बरार (576-203) और अभिदन्या अशोक पाटिल (573-163) ने रैंङ्क्षकग पॉइंट््स ओनली (आरपीओ) स्टेटस के तहत खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button