अन्य राज्य

हादसे की थ्योरी से आगे भी जांच कर रही Delhi Police, वसंत कुंज में छात्र की मौत का मामला

नई दिल्ली: वसंत कुंज स्थित नंगल देवत रेड लाइट के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में अमेरिकी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट यशवेंद्र (20) की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। हादसे में घायल छात्रा ने अपने बयान में सड़क पर फिसलन को दुर्घटना की वजह बताया है, लेकिन पुलिस सिर्फ इसी दावे के आधार पर निष्कर्ष पर पहुंचने के बजाय हर पहलू की तकनीकी और वैज्ञानिक तरीके से जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारी का कहना है कि सड़क की स्थिति, कार की रफ्तार, ड्राइवर का नियंत्रण, गाड़ी की तकनीकी हालत और घटनास्थल से मिले इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर ही हादसे की असली वजह तय होगी। हालांकि इस मामले में अभी तक केस दर्ज नहीं हुआ है।


हर एंगल से तफ्तीश में जुटी है पुलिस

  • गुरुवार सुबह वसंत कुंज साउथ थाने में नंगल देवत रेड लाइट के पास नाले में कार पलटने से यशवेंद्र की मौत हो गई थी, जबकि उनके साथ कार में मौजूद उनकी दोस्त जख्मी हो गई थीं।
  • जांच में पता चला है कि यशवेंद्र और उनकी दोस्त अमेरिका की यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट हैं और वहीं दोनों की दोस्ती हुई थी।
  • पुलिस ने पुष्टि की है कि दुर्घटनाग्रस्त कार छात्र की है, लेकिन हादसे के समय उसे यशवेंद्र चला रहे थे।
  • पुलिस गाड़ी के ब्रेक, स्टीयरिंग, टायर और अन्य तकनीकी हिस्सों की भी जांच करा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कहीं किसी मैकेनिकल खराबी ने हादसे में भूमिका तो नहीं है।
  • पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी एक वजह को अंतिम नहीं माना जा सकता।
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट, कार की मैकेनिकल जांच, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह सामने आएगी।

आसपास लगे कैमरों की हो रही है जांच

सूत्रों के मुताबिक, जांच टीम ने घटनास्थल का बारीक से निरीक्षण किया है। सड़क पर ब्रेक लगाने के निशान, गाड़ी के पलटने की दिशा, मोड़ की बनावट और सड़क की सतह का परीक्षण किया जा रहा है। यह भी देखा जा रहा है कि हादसे के समय सड़क पर वास्तव में फिसलन थी या नहीं और क्या उसी जगह पर पहले भी इस तरह की दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। आसपास लगे ट्रैफिक और प्राइवेट प्राइवेट प्रॉपर्टियों के लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग जुटाई जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button