उत्तरप्रदेशराष्ट्रीय

सीतापुर में बड़ा हादसा: मुंडन कराकर लौट रहे ग्रामीणों की ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 की मौत और 17 घायल

सीतापुर: धनतेरस के दिन सीतापुर में एक भीषण सड़क हादसे से कोहराम मच गया। पिसावां थाना क्षेत्र के हिम्मतनगर में कोल्हाघाट पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार ग्रामीण हरदोई जिले के रायपुर मठिया से बच्चों का मुंडन कराकर अपने गांव बरिगांवा लौट रहे थे। इसी दौरान कोल्हाघाट पुल के पास पीछे से आए ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाए गए घायल

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य में मदद करते हुए घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हादसे में पांच लोगों की जान चली गई, जबकि 17 लोग घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ट्रक छोड़कर फरार हुआ चालक

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। दुर्घटना पिसावां थाना क्षेत्र के हिम्मतनगर में हुई।

हादसे में इन पांच लोगों की हुई मौत

हादसे में जान गंवाने वालों में एक बच्ची और तीन महिलाएं शामिल हैं। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • काजल (10 वर्ष) पुत्री दाताराम, निवासी बरिगांवा, थाना पिसावां, सीतापुर।
  • सुशीला (50 वर्ष) पत्नी विष्णु, निवासी बरिगांवा, थाना पिसावां, सीतापुर।
  • रूबी (22 वर्ष) पुत्री विष्णु, निवासी बरिगांवा, थाना पिसावां, सीतापुर।
  • सुनीता (40 वर्ष) पत्नी रामकुमार, निवासी बरिगांवा, थाना पिसावां, सीतापुर।
  • एक अज्ञात महिला (58 वर्ष)

हादसे में 17 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button