अन्य खबरें
CM साय का आज कांकेर दौरा,अंतागढ़ में सुनेंगे मन की बात,रायपुर के कई कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कांकेर जिले के अंतागढ़ और रायपुर के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री एकलव्य विद्यालय शालाभंजदर पहुंचकर आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मौजूद लोगों से संवाद भी करेंगे। अंतागढ़ के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर लौटेंगे। रायपुर में दोपहर 2:45 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे,जहां वे प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम को मुख्यमंत्री वीआईपी रोड स्थित निरंजन धर्मशाला पहुंचेंगे। यहां आयोजित ‘नरेंद्र मोदी के जन्म शताब्दी वर्ष उद्घाटन समारोह’ में मुख्यमंत्री शामिल होंगे।



