खेल

बुमराह लगातार 21 महीने से नंबर-वन टेस्ट बॉलर, जडेजा 1556 दिन से टॉप ऑलराउंडर, गिल वनडे में बादशाह

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लगातार 21 महीनों से टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर-वन बने हुए हैं। उन्होंने नवंबर 2024 में पहला स्थान हासिल करने के बाद इसे बरकरार रखा है। बुमराह के 870 रेटिंग प्वाइंट्स है। रवींद्र जडेजा टेस्ट ऑलराउंडर्स में टॉप पर हैं। वह पिछले 1556 दिन से शीर्ष पर हैं। वह पिछली बार 9 मई, 2022 को टॉप पर आए थे। वहीं भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वनडे में पहला स्थान बरकरार रखा है। टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड अभी भी नंबर-वन पर बने हुए हैं। उनके 853 रेटिंग प्वॉइंट हैं। इंग्लैंड के हैरी बू्रक 852 प्वॉइंट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। दोनों के बीच सिर्फ एक प्वाइंट का अंतर है। टॉप-5 में जो रूट, स्टीव स्मिथ और टेम्बा बावुमा शामिल हैं।

भारत की ओर से कप्तान शुभमन गिल 743 प्वाइंट के साथ सातवें और यशस्वी जायसवाल 733 प्वॉइंट के साथ नौवें नंबर पर हैं। जसप्रीत बुमराह गेंदबाजों की लिस्ट में 870 रेटिंग प्वाइंट के साथ नंबर-वन पर बने हुए हैं। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी 861 पॉइंट के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क 838 प्वाइंट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। वहीं टेस्ट ऑलराउंडर्स में रवींद्र जडेजा 446 रेटिंग प्वॉइंट के साथ शीर्ष पर हैं।

बाबर आजम की शीर्ष दस में वापसी

पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम ने बैटर्स रैंकिंग के टॉप-10 में वापसी कर ली है। बुधवार को जारी रैंकिंग में बाबर ने पांच पायदान की छलांग लगाई है। वह अब 716 रेटिंग प्वाइंट के साथ 10वें नंबर पर हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट में उन्होंने सबसे ज्यादा 193 रन बनाए। दूसरे टेस्ट में 88 रन की पारी खेलने और दूसरी पारी में नाबाद 24 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने का फायदा उन्हें रैंकिंग में मिला। बाबर आजम सितंबर 2024 की शुरुआत के बाद पहली बार टेस्ट बल्लेबाजों की टॉप-10 रैंकिंग में पहुंचे हैं। करीब दो साल बाद उन्होंने टॉप-10 में जगह बनाई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान के लिए अब्दुल्ला शफीक ने नाबाद 160 रन बनाए। इस प्रदर्शन के बाद शफीक ने टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में 25 पायदान की छलांग लगाई और 32वें नंबर पर पहुंच गए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button