उत्तरप्रदेश

BRICS में दुनिया भर के नेताओं ने ली बिजनौर की हर्बल चाय की चुस्‍की, 100 ग्राम की कीमत 350 रुपये

हरवीर डबास, बिजनौर: नई दिल्‍ली में हुए ब्रिक्स समिट के खास डिनर में दुनिया भर के बड़े मेहमानों को बिजनौर के एक गांव की बनी देसी हर्बल चाय परोसी गई। इससे यहां की महिलाओं के काम को पहचान मिली। ‘विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी’ नाम की यह चाय लक्खीवाला गांव के एक स्वयं-सहायता समूह (SHG) द्वारा बनाई जाती है। इसकी कीमत 300-350 रुपये प्रति 100 ग्राम है।

इस ऑर्गेनिक चाय में गिलोय, मुलेठी, कच्ची हल्दी, इलायची, सौंफ और लेमनग्रास का इस्तेमाल किया जाता है। 26 जुलाई को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसके स्वाद और औषधीय गुणों की तारीफ करने के बाद इसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। पूरे देश से इसकी डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए पूछताछ होने लगी।

दिसंबर 2023 से बन रही ये चाय

दिसंबर 2023 में इस हर्बल टी को बनाने की शुरुआत की गई। 30,000 स्वयं-सहायता समूहों (SHGs) के एक बड़े आजीविका मिशन नेटवर्क का हिस्सा है। इस समूह में 11 महिलाएं काम करती हैं और चाय के लगभग 1,000 पैकेट बनाती हैं।

पुतिन और जिनपिंग ने उठाया चाय का लुत्‍फ

नई दिल्‍ली के भरत मंडपम में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्‍स सम्‍मेलन हुआ। इस दौरान रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन, चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग सहित अन्‍य मेहमानों ने विदुर हर्बल टी का लुत्‍फ उठाया।

नीति आयोग ने मंगाए थे 250 पैकेज

बताया जा रहा है कि नीति आयोग ने करीब दो महीने पहले हर्बल टी के 250 पैकेट मंगवाए थे। फिलहाल ये चाय ऑनलाइन ही बिक रहा है। आर्डर मिलने पर चाय तैयार करके भेजी जाती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button