अन्य राज्य

जामिया की छात्राओं को खाना सर्व करेंगी सिर्फ महिलाएं, गर्ल्स हास्टल में खाने को लेकर धरना खत्म

नई दिल्ली: जामिया मिल्लिया इस्लामिया के जम्मू-कश्मीर गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने अपना धरना खत्म कर दिया है> मेस के खाने में कीड़ा मिलने और खराब क्वॉलिटी का खाना दिए जाने के विरोध में छात्राएं गुरुवार देर रात से धरने पर बैठी थी। शनिवार देर रात यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से सभी मांगें मान लिए जाने के बाद छात्राओं ने प्रदर्शन खत्म कर दिया।

लड़के भी धरने पर बैठे

शनिवार रात जामिया स्कूल बॉयज हॉस्टल के स्टूडेंट्स भी वाइस चांसलर ऑफिस के पास धरने पर बैठ गए। बॉयज हॉस्टल के स्टूडेंट्स का आरोप था कि उनके मेस के खाने में छिपकली मिली है। हालांकि, एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई। इसके बावजूद प्रशासन ने बॉयज हॉस्टल के स्टूडेंट्स की मांगें भी मान लीं।

फीमेल स्टाफ सर्व करेगा खाना

जामिया एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक गर्ल्स हॉस्टल के मेस वेंडर का कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया गया है और नया वेंडर लाया गया है। डाइनिंग हॉल में छात्राओं को खाना अब केवल फीमेल स्टाफ सर्व करेगा। खाने की क्वॉलिटी पर नजर रखने के लिए स्टूडेंट मेस कमेटी प्रोवोस्ट और वार्डन नियमित चेकिंग करेंगे। हॉस्टल में सफाई और हाइजीन बनाए रखने के लिए एक स्पेशल कमेटी भी बनाई जाएगी।

तीन राउंड में की जाएगी बातचीत

धरने पर बैठी छात्राओं से प्रोबोस्ट ऑफिस की टीम ने 3 अलग-अलग राउंड में बातचीत की। बॉयज हॉस्टल के छात्रों को लिखित में भरोसा दिया गया कि किसी स्टूडेंट पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। किचन का सीनियर ऑफिसर नियमित रूप से इंस्पेक्शन करेंगे और मेस वेंडर बदला जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button